June 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास २३ जून २०२६ * "स्वच्छ डेहरी, सुंदर डेहरी" का नारा फेल: वार्ड 23 में खुले नाले, गंदगी और आवारा कुत्तों का आतंक | बच्ची की मौत के बाद भी नहीं जागा नगर परिषद

रोहतास २३ जून २०२६ * “स्वच्छ डेहरी, सुंदर डेहरी” का नारा फेल: वार्ड 23 में खुले नाले, गंदगी और आवारा कुत्तों का आतंक | बच्ची की मौत के बाद भी नहीं जागा नगर परिषद

रोहतास २३ जून २०२६ * “स्वच्छ डेहरी, सुंदर डेहरी” का नारा फेल: वार्ड 23 में खुले नाले, गंदगी और आवारा कुत्तों का आतंक | बच्ची की मौत के बाद भी नहीं जागा नगर परिषद

ईदगाह मोहल्ले में सड़कों पर बह रहा नाले का गंदा पानी | बुजुर्ग- बच्चे गिरने को मजबूर | वार्ड पार्षद पर आंख मूंदने का आरोप, लोग बोले – “कब होगी कार्रवाई?”

डेहरी डालमियानगर, रोहतास। संवाददाता मोहम्मद इमरान अली ✍🏻

डेहरी डालमियानगर – डेहरी डालमियानगर नगर परिषद का “स्वच्छ डेहरी, सुंदर डेहरी” का दावा वार्ड नंबर 23 ईदगाह मोहल्ला में आकर दम तोड़ रहा है। यहां की तस्वीरें नगर परिषद के अफसरों और जनप्रतिनिधियों को आईना दिखा रही हैं। खुले नाले, सड़कों पर बहता गंदा पानी और आवारा कुत्तों का आतंक – इस वार्ड के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

जानलेवा बनी लापरवाही:
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पहले ही मोहल्ले में एक मासूम बच्ची की मौत आवारा कुत्तों के हमले से हो गई थी। घटना के बाद भी नगर परिषद ने वार्ड 23 में आवारा कुत्तों को पकड़ने या नसबंदी का कोई अभियान नहीं चलाया। मोहल्ले में अब भी दर्जनों आवारा कुत्ते खुलेआम घूम रहे हैं। लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

गंदगी से बजबजाती गलियां:
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि ईदगाह मोहल्ले की मुख्य गली में नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। नाले खुले पड़े हैं जिनमें गिरकर बुजुर्ग और बच्चे चोटिल हो सकते हैं। रात में मस्जिद से नमाज पढ़ कर लाठी के सहारे चल रहे एक बुजुर्ग और कीचड़ से बचकर निकलते बच्चे इस बदहाली की गवाही दे रहे हैं। घरों के दरवाजे तक गंदा पानी पहुंच रहा है। दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल है। बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

वार्ड पार्षद पर सवाल:
स्थानीय निवासियों. ने बताया, “वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कभी मोहल्ले में झांकने नहीं आते। शिकायत करो तो सुनते नहीं। अवार्ड लेने के लिए आगे रहते हैं, पर काम के नाम पर जीरो। लगता है आंखों पर पट्टी बांध ली है।” लोगों का कहना है कि नालों की सफाई जल्दी होती नहीं और होती भी है तो अच्छे से नहीं हुई। बरसात से पहले स्थिति और भयावह हो जाएगी।

नगर परिषद मौन:
इस मामले में कार्यपालक पदाधिकारी, डेहरी डालमियानगर नगर परिषद से श्री विमल कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई,पर वह फोन नहीं उठाएं उनसे बात नहीं हो सकी। वार्ड 23 के पार्षद का पक्ष भी नहीं मिल पाया।

DM से कार्रवाई की मांग:
मोहल्ले के लोगों ने नए जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि बच्ची की मौत के बाद भी नगर परिषद का सोया रहना आपराधिक लापरवाही है। दोषी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर सख्त कार्रवाई हो।

फोटो कैप्शन:
1. ईदगाह मोहल्ला वार्ड 23 में नाले के गंदे पानी से बचकर निकलते बुजुर्ग और बच्चे। खुले नाले में गिरने का खतरा।
2. घरों के दरवाजे तक पहुंचा नाले का गंदा पानी। “स्वच्छ डेहरी” के दावे की खुल रही पोल।

#DehriDalmianagar #Ward23 #NagarParishad #DirtyWater #StrayDogs #RohtasNews #DMRohtas #PublicGrievance #SwachhBharatFail
#MdImaranAli
#UpAajTak

Taza Khabar