July 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा6जुलाई26*रीवा में दर्दनाक हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 छात्रों की मौत, 1 गंभीर घायल*

रीवा6जुलाई26*रीवा में दर्दनाक हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 छात्रों की मौत, 1 गंभीर घायल*

रीवा6जुलाई26*रीवा में दर्दनाक हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 छात्रों की मौत, 1 गंभीर घायल*

*स्कूल एडमिशन के बाद घर लौट रहे थे 3 दोस्त, लाउआ के पास बाइक को मारी टक्कर, आरोपी वाहन फरार, पुलिस कर रही तलाश*

रीवा। सगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल है।

*क्या हुआ था*
सलैया गांव के 3 दोस्त शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक से रीवा स्कूल में एडमिशन कराने आए थे। काम निपटाकर शाम को जब तीनों घर वापस लौट रहे थे, तभी लाउआ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

*2 की मौत, 1 का इलाज जारी*
अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान 2 छात्रों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सलैया गांव निवासी अनुकल्प सेन और आर्यन पटेल के रूप में हुई है। तीसरे घायल छात्र का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

*गांव में शोक, पुलिस ने किया केस दर्ज*
एक ही गांव के दो होनहार युवकों की असमय मौत से सलैया गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सगरा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Taza Khabar