रीवा30मई24*रीवा नर्सिंग कॉलेज शील होने के बाद सड़क पर उतरी छात्राएं, अपने भविष्य को लेकर चिंतित हुई छात्राएं*
रीवा। संजय गांधी अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज को सीज किए जाने के बाद छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंता ग्रस्त हो गई है सामने आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर रीवा नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं कलेक्टर कमिश्नर से मुलाकात कर अपने आगे की भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी।
छात्राओं ने बताया कि अचानक से रीवा नर्सिंग कॉलेज को सीज कर दिया गया है जिसके चलते अब उन्हें अपना भविष्य अंधकार में दिखने लगा है छात्राओं ने बताया कि उनके सभी ओरिजिनल दस्तावेज कॉलेज के अंदर ही है जो अब सीज कर दिए गए हैं जिसके चलते उन्हें पहली समस्या अपने दस्तावेजों को लेकर ही है।
इसके साथ ही छात्राओं की मांग थी की रीवा का शासकीय नर्सिंग कॉलेज अनस्टेबल पाया गया है तो उन्हें सूटेबल कॉलेज में शिफ्ट किया जाए जिससे वह आगे की पढ़ाई कर सके, और परीक्षा देकर अपना भविष्य बना सकें।
छात्राओं ने कहा कि अचानक हुई कार्यवाही से वह अशंभित है, और अब उनके भविष्य में अंधकार होता नजर आ रहा है।
आपको बता दे नर्सिंग कॉलेज को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था, इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 31 जिले के 66 नर्सिंग कॉलेज को अनसूटेबल मानते हुए उन्हें बंद किए जाने के आदेश जारी किए थे जिसमें से एक रीवा का शासकीय नर्सिंग कॉलेज भी शामिल है जहां की छात्राएं अपने भविष्य को लेकर अब चिंतित है।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*