रीवा07दिसम्बर24*कलेक्टर ने 6 लापरवाह अधिकारियों को दिया नोटिस*
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत की गई है। विभाग में लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समुचित निराकरण न करने तथा 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण में ध्यान न देने पर कार्यवाही की गई है। समय पर आवेदन में कार्यवाही न करने से विभाग लगातार सी और डी रैंकिंग में हैं। कारण बताओ नोटिस का तीन दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।कलेक्टर ने जारी अलग-अलग सूचना पत्रों से जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, प्रभारी श्रम पदाधिकारी आशुतोष सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला, प्रभारी सहायक संचालक पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण योगेन्द्र राज, जिला योजना अन्वेषक रमाशंकर सिंह तथा जिला संयोजक अनुसूचित जाति कल्याण विभाग कमलेश्वर सिंह को नोटिस दिया है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया