रीवा06नवम्बर24*राज्यपाल श्री पटेल 9 नवम्बर को आएंगे रीवा*
*इंजीनियरिंग कॉलेज के हीरक जयंती समारोह के होंगे मुख्य अतिथि,राज्यपाल रिवर फ्रंट का करेंगे लोकार्पण*
रीवा। प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 9 नवम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। राज्यपाल श्री पटेल 9 नवम्बर को सुबह 9.45 बजे सूरत गुजरात से वायुयान से प्रस्थान कर सुबह 11.45 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल दोपहर 12.10 बजे से 2.20 बजे तक सर्किट हाउस रीवा में रहेंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 2.30 बजे शासकीय इंजीनियरिंग कालेज रीवा पहुंचकर कालेज के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के समापन के बाद शाम 4.10 बजे इंजीनियरिंग कालेज से प्रस्थान कर शाम 4.20 बजे बीहर नदी के बाबाघाट पहुंचेंगे। राज्यपाल श्री पटेल बाबाघाट में आयोजित समारोह में बीहर रिवर फ्रंट के प्रथम चरण के निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। राज्यपाल शाम 4.35 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 4.50 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल शाम 4.55 बजे रीवा एयरपोर्ट से वायुयान से प्रस्थान कर शाम 6 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
More Stories
देवरिया 28 अक्टूबर 26*सलेमपुर में रंजना भारती ने चलाया ‘हर गाँव, हर बूथ PDA जनसंवाद’ अभियान
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*