महोबा31जुलाई24*प्रधान कर रहा धांधली ,एसडीएम साहब जांच कराओ
ग्राम बराये के ग्रामीणों ने तहसील में एसडीएम से की शिकायत
अजय विश्वकर्मा महोबा यूपी आज तक
फोटो ,,,, शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण
महोबा । ब्लाक चरखारी के ग्राम बराय प्रधान द्वारा विकास कार्यों में धांधली और गौशाला संचालन व तालाब की जमीन पर कब्जा को लेकर नाराज ग्रामीणों ने आवाज बुलंद कर दी। तहसील में
चरखारी उपजिलाधिकारी की चौखट पर पहुंचे लोगो ने 6बिंदु का शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
तहसील परिसर में चरखारी उपजिलाधिकारी डा प्रदीप कुमार के यहां पहुंचे ग्राम बराये निवासी
अमित कुमार,विवेक सिंह,अशोक सिंह, पप्पू , जग्गी, मदन लाल,सत्यम जगनरायन सिंह लाल सिंह आदि ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि प्रधान मनमानी पर आमांदा होकर गांव के विकास के नाम पर धांधली कर रहा है।बताया की पिछले साल घटिया सामग्री से बना लाखो रुपए कीमत का नाला ढह गया। लाखो रुपए ठिकाने लगा दिए। सार्वजनिक शौचालय , सामुदायिक खाद घर के साथ साथ कराए विकास कार्यों की गुणवत्ता पहली बारिश में सामने आ गई । दबंगई के बल पर सार्वजनिक तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया है। उसके किनारे लगे पेड़ कटवा कर ईंट भट्ठा में प्रयोग कर लिया। तालाब की खुदाई एक दिन भी नहीं कराई और धन राशि भुगतान करा ली।
गोशाला में कोई मजदूर दो साल से तैनात नहीं किया। फर्जी तरीके से धन निकासी की गई। जबकि गांव के पशु आवारा होकर किसानो की फसल नष्ट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया सरकारी हहैंडपैंपो में भी समर्शिवल डाल कर कब्जा हैं। शिकायत करने पर दबंगई करता है। एसडीएम डा प्रदीप कुमार ने ने फरियादियों की शिकायत की जांच कराते हुए कार्यवाही का भरोसा दिया है

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*