May 3, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रायबरेली30नवम्बर2022*महराजगंज मंडी उप स्थल पर किसानों का धान खरीदने का काम तेजी से हुआ शुरू

रायबरेली30नवम्बर2022*महराजगंज मंडी उप स्थल पर किसानों का धान खरीदने का काम तेजी से हुआ शुरू

रायबरेली30नवम्बर2022*महराजगंज मंडी उप स्थल पर किसानों का धान खरीदने का काम तेजी से हुआ शुरू

महराजगंज/रायबरेली: दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबर की असर लाई रंग,जबकि किसानों की धान खरीद में बढ़ती जा रही लापरवाही के मामले को समाचार के माध्यम से उठाए जाने पर जिला प्रशासन सख्त हुआ, और प्रशासन के द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद महराजगंज मंडी उप स्थल पर खरीद के लिए खोले गए तीनों केंद्रों में तेजी आई है, और अब किसानों का धान खरीदने का काम तेजी से शुरू हो गया है, तथा व्यवस्था में सुधार लगातार दिख रहा है। बिचौलियों को केंद्र से बाहर रखने की शुरुआत होती भी दिख रही है।
आपको बता दें कि, महराजगंज में विपरण शाखा द्वारा धान खरीद के लिए 3 केंद्र खोले गए थे। तीनों केंद्रों पर खरीद का कुल लक्ष्य डेढ़ लाख कुंतल रखा गया था। लेकिन शुरुआत में तीनों केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला था। किसान की भीड़ केंद्रों पर टोकन पाने तक के लिए हफ्तों चक्कर लगाती रहती थी। मामला इतना जोर पकड़ गया कि, प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा को औचक निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों को फटकार लगानी पड़ी थी।
इस पूरे प्रकरण को समाचार पत्रों में प्रमुखता से उठाया गया था, जिसका असर देखने को मिला। जबकि पहले डिप्टी आरएमओ केके सिंह ने केंद्रों का दौरा कर खुद हस्तक्षेप किया था। इसके बाद से किसानों को क्रमानुसार टोकन वितरण कर धान खरीद करने के जारी दिशा निर्देशों के क्रम में टोकन वितरण शुरू हुआ था। इसके बाद जाकर धान खरीद की व्यवस्था में सुधार दिखा।
बुधवार को जब तीनों केंद्रों का भ्रमण किया गया तो भारी भीड़ की जगह चंद वही किसान सेंटर पर मौजूद मिले, जो अपना धान बेचने आए थे, या जिन लोगों को टोकन के लिए आवेदन करना था। यहां केंद्र संख्या एक के प्रभारी ऐसान ने बताया कि, उन्होंने अब तक 43 किसानों का 1915.60 कुंतल धान क्रय किया है, और जो भी किसान आ रहे हैं नियमानुसार उनका धान खरीद किया जा रहा है। बोरे भी उनके पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
जानकारी करने पर वहां मौजूद किसान राम बहादुर सिंह सेनपुर, राम लखन जिहवा, लव कुश कोर्चक, अमर सिंह मोन तथा राजेश कुमार ने बताया कि, मिले टोकन के अनुसार उनके धान की खरीद आज की जा रही है। यहां की व्यवस्था से वह संतुष्ट हैं।
वहीं दूसरे केंद्र खाद्य विभाग के प्रभारी अनिल तिवारी तो केंद्र पर मौजूद नहीं मिले, लेकिन किसानों के धान की खरीदी यहां जारी थी। यहां का कार्य देख रहे कर्मचारियों ने बताया कि, उनके यहां अब तक 50 हजार कुंतल के सापेक्ष 2815.60 कुंतल धान खरीद की जा चुकी है। यहां पर भी मौजूद किसानों ने अपने टोकन दिखाते हुए बताया कि, उनके धान की तौल की जा रही है।
वहीं मंडी उप स्थल पर सबसे चर्चित क्रय केंद्र प्रभारी सुनीता यादव के सेंटर पर भी धान खरीद जारी थी। केंद्र प्रभारी सुनीता यादव ने बताया कि, उनके यहां अब तक 50 किसानों का 2 हजार कुंतल धान खरीदा जा चुका है, और शेष पंजीकृत किसानों को टोकन दे दिए गए हैं। नए किसानों को टोकन दिए जा रहे हैं। टोकन के अनुसार किसानों का धान खरीदा जा रहा है, और यह भी पता लगाया जा रहा है कि, किसानों के नाम पर अगर कोई बिचौलिया धान वितरित करने आया तो उसके खिलाफ अधिकारियों को सूचित कर कार्यवाही भी की जाएगी।

About The Author

Taza Khabar