रायबरेली28अक्टूबर24*सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय अधेड़ का शव नाले में मिलने से फैली सनसनी
महराजगंज (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरवा मजरे मुरैनी में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में उतराता हुआ 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई नाले में शव उतराने की सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह को दी जिसके बाद उनकी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकल वाया गया।
अधेड़ की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव कुशमहुरा के रहने वाले अंगनू पुत्र रामकिशुन के रूप में हुई।
बताते हैं कि अंगनू आज सोमवार की सुबह घर से मछली मारने की बात बता कर कटिया और झोला लेकर निकला हुआ था जिसके बाद दोपहर में उसका शव नाले में उतराते हुआ मिला आशंका जताई जा रही है, कि मछली पकड़ने के दौरान उसका पैर फिसला होगा और गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
मामले में प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, प्रथमदृष्टया डूबने से अंगनू की मौत होना प्रतीत हो रहा है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह सामने आयेगी।

More Stories
नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर 26। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का तोहफा, वैशाली से किया उद्घाटन-शिलान्यास