रायबरेली27मार्च25*ब्लॉक सभागार में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन
महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक सभागार महराजगंज में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी ने कहा कि, योगी सरकार में सुशासन का माहौल है। जनता को बिना किसी भय के उनके अधिकार मिल रहे हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्ब्धियों की जानकारी कार्यक्रम में दी गई।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, मोदी-योगी सरकार में सभी जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। पिछली सरकारों में योजनाएं कागजों तक ही सीमित रह जाती थीं। वर्तमान सरकार की प्रमुख योजनाओं में पात्र लोगों को आवास, मासिक राशन, शौचालय, बिजली और हर घर जल योजना के तहत पानी की सुविधा शामिल है।
उन्होंने कहा कि, योगी आदित्यनाथ सरकार में किसानों के लिए समय-समय पर खाद की उपलब्धता, गरीब परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए है।
पूर्व प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि, पिछली सरकारों में पात्र व्यक्तियों को आवास, शिक्षा, राशन, बिजली से मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं, लेकिन अब प्रदेश में ऐसा नहीं है। अब आखरी पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना दिया है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ ही सब मुमकिन हो पाया है। इससे विपक्ष बौखलाया हुआ है और जनता को गुमराह करना चाहता है।
कार्यक्रम को भाजपा नेता सरोज गौतम ने भी संबोधित किया, उन्होंने कहा कि, सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। योगी सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाएं समाज में बड़ा बदलाव ला रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत शुरू की गई ‘कन्या जन्मोत्सव’ पहल ने पूरे देश में एक मिसाल कायम करी है। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को उत्सव की तरह मनाना और समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। प्रदेश में अब तक 3,822 कार्यक्रम आयोजित कर 35,489 बालिकाओं के जन्म का उत्सव मनाया जा चुका है।
कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबी, प्रमाण-पत्र भी सौंपे गए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि, ब्लॉक मुख्यालय पर एनआरएलएम, ग्राम विकास विभाग और पंचायत विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों प्रतिनिधियों, भाजपाइयों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
More Stories
सुल्तानपुर8जुलाई25*सुनील यादव की मौत के मामले ने पकड़ा तूल,
रोहतास8जुलाई25*शांतिपूर्ण से निपटा मोहर्रम, जगह-जगह हुए शरबत,व, लंगर,पुलिस रही मुस्तैद*
हरदोई8जुलाई25*मोहर्रम की तैयारियों का जायजाः कोतवाल ने कर्बला में बिजली-पानी व्यवस्था की जांची,