रायबरेली19नवम्बर*जमुरावां गांव में पराली प्रबंधन पर जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठी का किया गया आयोजन
महराजगंज /रायबरेली आज दिनांक 19 नवंबर 2022 को महात्मने स्पाइसेज प्रोड्यूसर कंपनी जमुरावां एवं कृषि विज्ञान केंद्र रायबरेली के संयुक्त तत्वाधान में पराली प्रबंधन पर जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक श्यामसुंदर भारती उपस्थित रहे इसके साथ साथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को पराली प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और बताया कि पराली में किसान आग लगाने के बजाय सुपर सीडर से बुवाई एवं डी कंपोजर का प्रयोग करते हुए अपनी जमीन की उर्वरा शक्ति को बनाए रख सकते हैं जिससे उनको प्रति इकाई क्षेत्रफल से अधिक उत्पादन प्राप्त होगा कार्यक्रम में दो प्रगतिशील किसान गंगा सागर सागर पांडे एवं मंसाराम जी को इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया इस मौके पर महात्मने स्पाइसेज प्रोड्यूसर कंपनी के संचालक मंडल सदस्यों द्वारा इस बात को दोहराई गई की किसान अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं संगठित होकर के कर सकते हैं साथ ही साथ राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा कृषक हितेषी विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं इस मौके पर जगदत्त त्रिपाठी अरुण कुमार त्रिपाठी रामसागर पांडे अन्य बीज उत्पादक किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अधिक उपज देने वाली गेहूं की प्रजाति करण बंदना का फाउंडेशन बीज भी दिया गया कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी नीलमा कवर वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार अरुण कुमार त्रिपाठी जगदत्त त्रिपाठी अमित त्रिपाठी श्री राम पासवान कृष्ण कुमार सिंह राजेंद्र प्रसाद रामकुमार सिंह राजेश कुमार जायसवाल प्रभात त्रिपाठी आकाश निर्मल गोविंद नारायण त्रिपाठी प्रधान अरुण कुमार सिंहके साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया एवं कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन केशवानंद त्रिपाठी ने किया ,
More Stories
कूचबिहार21सितम्बर24*भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ एक को गिरफ्तार किया गया.
कानपुर देहात 20 सितम्बर 2024 *दबंगों ने ऑटो चालक व बैठे परिवार से की मारपीट*
भागलपुर20सितम्बर24*माननीय प्रभारी मंत्री मैं किया राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन*