रायबरेली18दिसम्बर*आदित्य हत्याकांड मामले में जेल में बंद सोमू ढाबा के मालिक सुरेश यादव के ढाबे पर बुलडोजर चल गया।
प्रशासन ने इस बिल्डिग को जमींदोज कर बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक अफसरों और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में इमारत को ध्वस्त किया गया।
इस मामले में एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि बिना नक्शा के जमीन कब्जा करके इमारत बनाई गई थी।
बता दें कि, लखनऊ- प्रयागराज राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर मिल एरिया थानाक्षेत्र अन्तर्गत रतापुर में सोमू ढाबा है। 9 अक्तूबर 2019 को सोमू ढाबा में मारपीट के बाद आदित्य सिंह की हत्या कर दी गई थी।

More Stories
मथुरा 9 अगस्त 26*थाना जैत पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाने से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 9 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की 01 मोटर साइकिल व 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या9अगस्त26*फूलों से सजा रास्ता, जयकारों से गूंजा शुजागंज, गुरु रविदास की पावन माटी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब