रायबरेली13जनवरी25*न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व
महराजगंज/रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।लोहड़ी मुख्य रूप से पंजाब क्षेत्र से संबंधित है परंतु उत्तर भारत भी इससे अछूता नहीं है। कार्यक्रम में शिक्षा और परंपरा का खूबसूरती से मिश्रण किया गया,जिससे हर कोई प्रेरित हुआ और त्यौहार के गहरे अर्थ से जुड़ा।
आपको बता दे कि, प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने लोहड़ी व मकरसंक्रांति के महत्व को बताते हुए कहा कि ये त्यौहार सिर्फ फसल से संबंधित नहीं है बल्कि ये जीवन में उर्वरता भरने और बुराई पर अच्छाई की जीत के उत्सव है। ये त्योहार हम सभी में सकारात्मकता की भावना को बढ़ावा देते है। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई दी।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव व शिक्षक- शिक्षकाएं ,छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।
More Stories
कौशाम्बी 25 सितम्बर 26*सेवा संकल्प अभियान के तहत मंझनपुर व चायल ब्लॉक में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
कौशाम्बी 25 सितंबर 26*तेज बरसात के बाद भी भक्तों का उत्साह नहीं हुआ कम नाम आंखों से गणपति का किया विसर्जन*
बांदा 25 सितंबर 26*नियम विरुद्ध तहबाजारी वसूली बंद कराने को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*