October 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रायबरेली07जनवरी2023*प्रशासन द्वारा धान खरीद केंद्रों पर बरती गई शख्ती से धान खरीद में व्यापक आई तेजी

रायबरेली07जनवरी2023*प्रशासन द्वारा धान खरीद केंद्रों पर बरती गई शख्ती से धान खरीद में व्यापक आई तेजी

रायबरेली07जनवरी2023*प्रशासन द्वारा धान खरीद केंद्रों पर बरती गई शख्ती से धान खरीद में व्यापक आई तेजी

महराजगंज/रायबरेली: प्रशासन द्वारा धान खरीद केंद्रों पर बरती गई शख्ती से धान खरीद में व्यापक तेजी आई है। मंडी परिसर स्थित तीनों खरीद केंद्रों पर अब तक हुई रिकॉर्ड तोड़ लगभग 68500 कुंतल धान खरीदे जाने के बावजूद अभी भी धान बेचने वालों का ताता लगा हुआ है। शनिवार को कुछ किसानों द्वारा लखनऊ फोन किए जाने के बाद अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद अनिल कुमार ने महराजगंज मंडी परिसर के अंदर खुले तीनों खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। हालांकि शिकायत करने में किसान कम बिचौलिए ज्यादा सक्रिय दिखे। अपर आयुक्त ने पहले तो अधिकारियों को फटकार लगाई। लेकिन तीनों खरीद केंद्र प्रभारियों द्वारा अपना अपना विवरण प्रस्तुत किए जाने के बाद अपर आयुक्त का पारा ठंडा पड़ गया और उन्होंने खरीद की गति पर संतोष जताते हुए कड़ी हिदायत दी कि, किसी भी दशा में किसानों को बगैर तौल के वापस ना लौटाया जाए, और टोकन के हिसाब से ही किसानों की धान तौल कराई जाए।
आपको बता दें कि, दोपहर बाद अपर आयुक्त मंडी परिसर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। उन्होंने तीनों केंद्र प्रभारियों को अपने-अपने कागजात लेकर आने को कहा। इसी दरमियान कुछ कथित किसान अपर आयुक्त के सामने पहुंचे और उन्होंने केंद्र प्रभारियों पर किसानों का धान न लिए जाने की शिकायत की।
इस पर अपर आयुक्त ने केंद्र प्रभारियों को आड़े हाथों लिया। लेकिन जब केंद्र प्रथम की प्रभारी सुनीता यादव ने बताया कि, उनके केंद्र पर अब तक 564 किसानों द्वारा बेंचे गए 27 हजार कुंतल धान की तौल हो चुकी है, और किसनों को टोकन वितरित किए गए हैं। नियमानुसार उनके धान की तौल कराई जा रही है। जो लोग टोकन नहीं लिए हैं और बीच में अपना धान बेचना चाहते हैं वही लोग शिकायत कर रहे हैं।
इसके अलावा केंद्र संख्या दो के प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि, उनके यहां 562 किसानों का 26000 कुंतल धान अब तक खरीद किया जा चुका है। जबकि तीसरे काटे के केंद्र प्रभारी एहसान ने बताया कि, उनके कांटे पर भी 15000 कुंटल 250 किसानों का धान अब तक तौल कराया जा चुका है। धान की तौल में नियम कानून और उच्चाधिकारियों के निर्देश का पालन किया जा रहा है।
यह ब्यौरा सुनने के बाद अपर आयुक्त का पारा नरम हो गया, और उन्होंने केंद्र प्रभारियों से धान खरीद में वितरित टोकन के हिसाब से धान खरीद का निर्देश दिया और वह चले गए।

Taza Khabar