July 7, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रायबरेली04मई2022*रायबरेली लालगंज क्षेत्र के सराय बैरिहाखेड़ा में धूम धाम से मनाया गया "उज्जवला दिवस"*

रायबरेली04मई2022*रायबरेली लालगंज क्षेत्र के सराय बैरिहाखेड़ा में धूम धाम से मनाया गया “उज्जवला दिवस”*

रायबरेली04मई2022*रायबरेली लालगंज क्षेत्र के सराय बैरिहाखेड़ा में धूम धाम से मनाया गया “उज्जवला दिवस”*

01/05/22 लालगंज, रायबरेली- भारतीय जनता पार्टी व माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक “पी.एम. उज्ज्वला गैस योजना” जो परिवार में खासतौर से महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई। योजना का लक्ष्य पूर्ण होने पर आज “उज्ज्वला दिवस” के रूप में मनाया गया। गौरतलब हो कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थिनी जो कि 9 करोड़ महिला को नि:शुल्क मोदी सरकार गैस कनेक्शन कराकर गैस, चूल्हा आदि वितरित किए।
इस कार्यक्रम का आयोजन संगीता इंडेन गैस सर्विस लालगंज व भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक राम प्रकाश सिंह “राम” के द्वारा सरॉय बैरिहा खेड़ा में किया गया। कार्यक्रम में आये लोगों को राम प्रकाश सिंह ने “मोदी कुमकुम” चंदन लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बोलते हुए राम प्रकाश सिंह ने सभी लाभार्थिनीयों को बताया कि भविष्य में फिर छूटे हुए लोगों को इसका लाभ दिलाया जाएगा उन्होंने 200 से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाया है। संयोजक राम प्रकाश सिंह भा.ज.पा. सरकार की योजनाओं को पात्र जनों की दहलीज तक पहुंचाने में मदद करते हैं। संगीता गैस सर्विस एजेंसी लालगंज की मैनेजर महोदया गुड्डी दिक्षित सेफ्टी क्लिनिक के माध्यम से महिलाओं से इंर्धन बचाने की अपील की तथा गैस सुरक्षा के विषय मे बताया व गैस बीमा कराने में जोर दिया। वहीं गैस वितरक दौलत सिंह की सेवा से महिलाएं खूब प्रसन्न थीं। दौलत सिंह गैस कनेक्शन में महिलाओं की मदद करते हैं। लाभार्थिनीयों ने कहा कि अब चूल्हा जलाने व आंख में धुएं के झंझट से मुक्ति मिल गयी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पंचायत सचिव नरेश बहादुर सिंह व अध्यक्षता राम सुंदर सिंह ने की। यह कार्यक्रम भा.ज.पा. के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव प्रकाश सिंह के देख-रेख में संचालित किया गया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, धुन्नी पण्डित, शैलेन्द्र पाल, जयकरन, शिवमोहन सिंह, अंकित सिंह, सूरज सिंह, हर्षित सिंह, रोशन सिंह, चेतन सिंह, विशाल सिंह, रामकरन आदि सैकडों लाभार्थिनी व प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन स्वयं राम प्रकाश सिंह ने किया व कार्यक्रम का समापन वहाँ मौजूद सभी लोगों का मुंह मीठा कराकर किया गया।

*रिर्पोट राजपाल सिंह यूपी आजतक*

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.