रायबरेली03जनवरी25*एक किशोरी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक सवार घायल
महराजगंज (रायबरेली) महराजगंज बछरावां रोड पर सूरदास कूटी के पास सड़क पार कर रही एक किशोरी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक सवार घायल हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सारीपुर के रहने वाले पंकज शर्मा 22 पुत्र शिव कुमार बाइक से अपनी मां की दवा लाने बछरावां जा रहे थे तभी महराजगंज बछरावां रोड पर सूरदास कूटी के पास अचानक से एक किशोरी सड़क पार करने लगी जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई इससे बाइक सवार पंकज जो हेलमेट लगाए थे उसका सीसा टूटकर उनके गाल में धंस गया इससे उन्हें गंभीर चोट आई है, सूचना पर पहुंची डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

More Stories
जयपुर19 मार्च 26*स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 की मेरिट लिस्ट रद्द, पांच फीसदी की अतिरिक्त छूट को माना गलत*
जयपुर19 मार्च 26*राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव टालने का मामला फिर पहुंचा हाईकोर्ट*
बाड़मेर19 मार्च 26*पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक,