रायबरेली 28 अगस्त *ग्राम पंचायत नरायनपुर गांव में उचित दर विक्रेता की दुकान का हुआ चयन
महराजगंज रायबरेली क्षेत्र के नरायनपुर ग्राम पंचायत में उचित दर विक्रेता की दुकान का हुआ चयन ।आपको बता दें कि आज ग्राम पंचायत नरायनपुर में खुली बैठक हुई और गांव के कोटे की दुकान का चयन किया गया। एडीओ पंचायत प्रेमपाल सिंह ने बताया कि कोटे की दुकान को लेने के लिए चार आवेदन आए थे जिसमें से दो आवेदक राहुल कुमार व कौशल्या दिव्यांग ने अपने पूरे अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए थे तो वही तीसरे आवेदक शीतला महिला स्वयं सहायता समूह के पास शैक्षिक योग्यता पूरी ना होने के चलते इन तीनों लोगों के आवेदन को मान्य नहीं किया गया तो वही खुली बैठक में चौथे आवेदक अभिषेक गौतम को बैठक में मौजूद समस्त व्यक्तियों की सहमति से कोटेदार के रूप में चयनित किया गया इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रेमपाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी आरती, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, रामखेलावन, विनय अवस्थी, राम लखन, दीनदयाल, राकेश मौर्या, रमेश लोधी, रामकुमार, अखिलेश, सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर04/08/2026*सतत् जीविकोपार्जन एवं वृद्धजन पेंशन योजना का किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार*
लखनऊ4अगस्त26*अखण्ड आर्यावर्त महासभा का पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय पर प्रदर्शन*
लखनऊ4अगस्त26*वेतन के बराबर धनराशि देने की सीएम योगी की घोषणा का स्वागत*