रायबरेली 27 सितंबर *लगातार एक सप्ताह से हो रही रुक-रुक मूसलाधार बारिश से जूझ रहे ग्रामीण
महराजगंज-रायबरेली रूक रूक कर लगातार हो रही भारी बरसात से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, सैकड़ों कच्चे मकानों के धराशाई होने साथ साथ कई गांवों में बारिश का पानी घुसा हुआ है, गांवों के रास्ते किचड़ से पट चुके हैं, और ग्रामीणों को उन्हीं रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे लोगों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है, यहां तक पक्की सड़कें जलाशय का रूप धारण कर चुकी हैं, उसमें गिरकर प्रति दिन राहीगीर चोटिल हो रहे हैं, बताते चलें कि महराजगंज विकास खंड क्षेत्र के हलोर से शारदा सहायक नहर तक जाने वाली पक्की सड़क जमुरावां गांव के पास जलाशय का रूप धारण कर चुकी है, जिस पर प्रति दिन हजारों मुसाफिर अपने गंतव्य तक आते जाते हैं, और कई लोग तो गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, ग्राम प्रधान द्वारा भी रास्ते से पानी निकालने का कोई समुचित ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे हर वर्ष बरसात के मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, आस पास के रहने वाले ग्रामीणों ने बताया की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान समेत जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया है, परंतु समस्या का निराकरण नही हो सका ऐसे में स्थितियां जस की तस बनी हुई है।

More Stories
अमरोहा23जुलाई26*रीलबाज तीन सगी बहनों ने कैमरामैन से शादी की:* मंदिर में सात फेरे लिए,
आगरा23जुलाई26*आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के वर्ष 2021 के चर्चित फैक्ट्री संचालक नरेश कुमार हत्याकांड में दोषियों को जुर्माना के साथ आजीवन कारावास
लखनऊ23जुलाई26*लखनऊ-सचिवालय परिसर में बनेगा आधुनिक फुट ओवरब्रिज।*