एक महीने बाद भी लुटेरे चोर गौवशों के मांस तस्करों का नहीं हो सका खुलासा
रविवार की रात भी दरोगा के घर चोरों ने धावा बोल लाखों के सोने चांदी के जेवरात किए पार
महराजगंज रायबरेली।। जनपद के न्याय प्रिय साफ सुथरी छवि के पुलिस कप्तान द्वारा क्राइम मिटिगं के दौरान जनपद के सभी थानेदारों को निर्देश दिए जाते हैं, की पेंडिंग पड़े मामलों का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपियों को उनकी सही जगह पर पहुंचाया जाए परन्तु महराजगंज कोतवाल की निष्क्रिय कार्यशैली कहा जाए या फिर कई योग्य स्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारियों के जनपद में पेंडिंग होने के बाद भी उनके दरोगा होने के पश्चात सुरक्षा की दृष्टि से सेंसेटिव महराजगंज कोतवाली की कमान उन्हें मिलना कहा जाए पर हो कुछ भी वो अपनी कथित योग्यता को अपनी प्रभुता समझ गुरुर रूपी धुंध में इन दिनों खो चुके हैं, और यही वजह है, की एक महीने बीतने के पश्चात भी चोर, लुटेरे, और गौवशों के मांस तस्करो की धरपकड़ नहीं हो सकी है, और बीते रविवार की रात भी कोतवाली क्षेत्र के जमुरावां गांव निवासी अंजनी कुमार त्रिपाठी के घर चोरों ने धावा बोलकर लगभग छः लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पार कर ले गए दरोगा के भतीजे प्रभात त्रिपाठी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है, वहीं पिछले लगभग एक महीने की अवधि में हुई कुछ घटनाओं पर नजर डालें तो 31 अक्टूबर को रायबरेली अमेठी की सीमा पर महबूब गंज ऊसर में क्षेत्रीय लोगों के द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौवशों के मांस से लदी पिकप बरामद की परंतु तस्कर अभी भी फरार है, धनतेरस के दिन 2 नवम्बर को ही क्षेत्र के कसरेलह गांव के रहने वाला सर्राफा व्यवसाई राम अभिलाष यादव पहरेमऊ से अपनी ज्वेलर्स की दुकान बंद कर पिता पुत्र घर जा रहे तभी खैरहना गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए लगभग डेढ़ लाख रुपए की कीमत के चांदी के जेवरात लूट ले गए मुकदमा पंजीकृत हुआ परंतु पीड़ित परिवार को खुलासे का इंतजार है, जो पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है, लूट की घटना के दूसरे दिन ही उमराव गंज मजरे ज्योना में एक ही घर में रह रहे चार सगे भाइयों के घर चोर सोने चांदी के लाखों के जेवरात पार कर दिए अनावरण के नाम पर चुप्पी है, एक नवंबर को मैरा मजरे पाली के रहने वाले बलदेव प्रसाद की चार भैंसें चोर चोरी कर ले गए पूरे रानी मजरे नेर्थुवा के रहने वाले हरिओम यादव की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तहसील गेट के सामने से चोरी हो गई जैसी दर्जनों घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है, और अपराधी घटनाओं को पारित कर खुले आसमान तले खुली सांसे ले रहे हैं, जिससे इलाकई लोगों में कोतवाल के प्रति रोष है, जानकारी के मुताबिक सिपाही से दरोगा! दरोगा से वर्तमान में कोतवाली के चार्ज पर है, साहब लोगों से बताते हैं,की एलएलएम की डिग्री है,उनके पास मतलब कानून की मास्टर डिग्री परन्तु कानून व्यवस्था किस कदर चरमराई हुई है, वो जगजाहिर है, वहीं जानकारों की मानें तो सूबे के एक मंत्री के बेटे की पैरवी पर मिली है, कोतवाली की कमान जिसका गुरूर हो गया है, शायद उन्हें अब और उसी गुरूर में कोतवाली चलाना चाह रहे हैं, मामले में क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया की अपराधियों के धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही मामलों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें