राजगढ़28मई*अवैध शराब सप्लाई करने वाले 05 आरोपी पकड़ाए।*
ठाकुर हरपाल सिंह परमार
अवैध शराब सप्लाई, विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध धरपकड़ एवं इस गोरखधंधे की रोकथाम के लिए सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है जिले में लगतार अभियान चलाया जा रहा है
जिले में दिनाँक 26-27/05/22 को अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना पर कार्रवाई कर अलग-अलग थाना क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी व हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली अवैध मदिरा सहित जप्त कर 05 प्रकरण में 05 आरोपियों को हिरासत में ले कर अपराध पंजीबद्ध किये गए।
इसी तारतम्य में कार्रवाई की गई जो इस प्रकार है:- थाना पचोर से 2 प्रकरण में हेमाबाई कंजर एवं लीलाबाई कंजर सर्व निवासी कंजरपुरा, थाना तलेन से 2 प्रकरण में शिवानी कंजर एवं सन्नोबाई कंजर निवासी कंजर डेरा तलेन, थाना ब्यावरा शहर से हेमाबाई कंजर निवासी कटारियाखेड़ी ।
उपरोक्त सभी आरोपियों को मौके पर हिरासत में लेकर, जब्ती की कार्यवाही कर, अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली24मई26*🏵️देश दुनिया खेल मौसम की टॉप 10 खबरें*
लखनऊ24मई26*गांव हो या नगर, भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री*
लखनऊ24मई26* सीएम योगी की बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ी बैठक खत्म।