राजगढ़15सितम्बर*प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के अंतर्गत*निःशुल्क गैस कनेक्शन, सिलेंडर, रेगुलेटर एवं*चूल्हा वितरण का कार्यक्रम 18 को।*
गैस एजेंसियों के प्रबधकों की
आयोजित बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश।
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार।*
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन, सिलेंडर, रेगुलेटर एवं चूल्हा वितरण का कार्यक्रम 18 सितम्बर, 2021 को आयोजित किया जा रहा है। आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम जिला जबलपुर में किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री द्वारा सभी को संबोधित किया जाएगा। जिले के कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया जाएगा।
जिले में स्थानीय कार्यक्रम 18 सितम्बर, 2021 को अपरान्ह 02ः00 बजे से प्रारंभ होगा तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 3ः00 बजे से दिखाया जाएगा। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री तथा मुख्यमंत्री का ऑनलाइन संबोधन होगा। जिले में आयोजित कार्यक्रम में सभी गैस एजेंसियों पर निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा गत दिवस गैस ऐजेन्सी के प्रबंधकों की आयोजित बैठक में जिला स्तर पर आवष्यक तैयारीयां सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। उन्होंने पात्र हितग्राहियों के लक्ष्य अनुसार आवेदन एवं ई केवायसी पूर्ण कराए जाने तथा पहले से एस.वी. जारी करा लिए के निर्देष सर्व संबंधितों को दिए। सभी गैस एजेंसियों को उत्सवी जैसा सुसज्जित करने तथा योजना संबंधी जानकारी का प्रदर्शन करने, गैस एजेंसी एवं कार्यक्रमों में योजना संबंधी फिल्म का प्रसारण किया जाने के निर्देष दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक गैस एजेंसी पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से मनोनीत किया जाएगा। प्रत्येक गैस एजेंसी पर कार्यक्रम संबंधित पोस्टर, बैनर स्टैंड आदि लगाये जाए। जिले की प्रत्येक गैस एजेंसी पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। गैस एजेंसी पर आयोजन संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हो तथा जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं प्रत्येक गैस एजेंसी पर कम से कम 100-100 लाभांवितो को कार्यक्रम स्थल पर एस.वी. का वितरण कराया जाए। लाभावितो को गैस सिलेंडर, चूल्हा, पाईप, रेगुलेटर, घर पर एजेंसी द्वारा प्रदाय कराए जाएं।
उन्होंने मुख्यमंत्री के सीधे प्रसारण को दिखाए जाने के लिए प्रत्येक गैस एजेंसी कार्यक्रम स्थल पर आवष्यक व्यवस्थाएं करना सुनिष्चित करने, एनआईसी द्वारा कार्यक्रम का बेव कास्ट करने, लिंक सभी को साझा करने एवं लिंक पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित करने तथा वर्षा के समय को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर एक छोटे टेंट माइक इत्यादि की व्यवस्था करने एवं कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
More Stories
लखनऊ 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
New Delhi27Sep(Sunday)*Vedic Ritu/* Varsha*Drik Ritu* Sharad (Autumn)पक्ष Krishnapaksh(Purnimanta calendar)*Vikram Samvat – 2083* *Month* : Ashvina 1*TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली 27 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*