राजगढ़12अक्टूबर*बृद्ध माता पिता को घर से निकालने बाले बेटों पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही
*वृद्ध माता-पिता का पालन पोषण ना करने और घर से निकालने वाले दो बेटों और बहुओं पर थाना ब्यावरा सिटी पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
मामला कुछ इस प्रकार है थाना ब्यावरा सिटी पुलिस ने वृद्ध माता-पिता का पालन पोषण ना करने वाले और अपने ही घर से निकालकर भगा देने वाले 2 लड़कों व बहुओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है ।
दिनांक 11.10. 2021 को फरियादी इब्राहिम खान निवासी मोमन मोहल्ला ब्यावरा ने अपनी पत्नी फरीदावाना के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मैं एवं मेरी पत्नी फरीदावाना दोनों वृद्ध है तथा कुछ नहीं कर पाते हैं, मेरा बड़ा लड़का सिकंदर अंसारी व उसकी पत्नी तरन्नुम बी खान एवं छोटा लड़का इमरान अंसारी व उसकी पत्नी सुल्ताना बी खान कई दिनों से हमें खाना खाने के लिए नहीं देते हैं, हम लोग इधर उधर भटकते रहते हैं। मेरी वृद्ध पत्नी से जैसा तैसा थोड़ा बहुत खाना बनता है उसी से गुजारा करना पड़ रहा है। हम अपने लड़कों व बहुओं से बोलते हैं कि आप लोग हमें खाना क्यों नहीं देते हो तो इसी बात को लेकर मेरे दोनों लड़के व बहुएँ हमसे विवाद कर गाली गुप्ता करते हैं और हमें घर से भगा दिया है। हम लोग इधर उधर भटक रहे हैं, हमारा भरण-पोषण व देखभाल करने वाला कोई नहीं है । फरियादी की रिपोर्ट को थाना प्रभारी ब्यावरा सिटी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर द्वारा गंभीरता से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया बाद फरियादी की रिपोर्ट पर उसके दोनों लड़कों सिकंदर अंसारी, इमरान अंसारी व दोनों बहुओं तरन्नुम बी खान, सुल्ताना बी खान के विरुद्ध धारा 24 अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
More Stories
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*गाजे बाजे एवं डी जे के साथ नाचते गाते निकले भक्त लोग माता रानी का किया विसर्जन*
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26**पत्थर के रावण की अनोखी रामलीला*