राजगढ़07अक्टूबर*राजपूत बोर्डिंग से एक साथ निकले राजपूत सरदार धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व।
ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
राजपूत विकास समिति को बढ़ावा देना, और समाज को एक साथ लेकर चलना, मजबूती और एकता की प्रेरणा देना , ऐसे विचार रखने वाले और समाज के लिए हर प्रकार से सहयोग करने वाले समाज को लेकर चलने वाले ठाकुर कृष्ण पाल सिंह बेस ने कहा कि राजपूत समाज ने हमेशा देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। हमारे आदर्श श्रीराम ने हमेशा बुराई का अंत करने के लिए युद्ध लड़े। आज के दिन उन्होंने रावण को मारकर असत्य पर सत्य की जीत हासिल की थी। समाज के प्रति विचारधारा रखने वाले ठाकुर कृष्ण सिंह बेस ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने समाज के लिए कार्य करना चाहिए। राजपूत देश का अग्रणी समाज है। इसलिए हमें एकता का परिचय देना चाहिए। इस दौरान वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया। कहा कि यदि समाज एकजुट रहेगा, तो तरक्की होगी। समाज में फैली कुरीतियां भी दूर होंगी। इसी के साथ चलते विजयदशमी पर्व धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाम के समय हुई बारिश के कारण थोड़ी परेशानी का सामना उठाना पड़ा फिर भी नगर के सभी राजपूत सरदार एकजुट होकर दशहरा मैदान के लिए निकले। इसमें राजपूत सरदारों द्वारा एक दूसरों से गले मिलकर, बड़े हुकुम के पैर छूकर आशीर्वाद लिया एवं विजयदशमी पर्व की बधाई दी। इस दौरान नगर पालिका द्वारा आकर्षक आतिशबाजी प्रदर्शन भी करवाया गया।

More Stories
मुजफ्फरनगर29जुलाई26*कांवड़ यात्रा को लेकर एटीएस उतरी मैदान में*
शामली29जुलाई26*कावड़ यात्रा मर अपने वाहनों पर साइलेंसर लगाकर चलें व तेजगति से अपने वाहन ना चलाएः यातायात प्रभारी निधि चौधरी*
रायगड29जुलाई26*रायगड पोलिस दलावर शोककळा! कर्तव्यनिष्ठ श्वान ‘ऑस्कर’ला भावपूर्ण श्रद्धांजली