राजगढ़05मार्च*केरियर काउंसलिंग एवं प्रेरणा संवाद का कार्यक्रम आयोजित।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
मॉडल स्कूल जीरापुर में केरियर काउंसलिंग प्रेरणा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, श्रीमती वागिसा द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी बिसारिया, एडीपीसी मनीष शर्मा, एलडीएम पंचाक्ष, नीति आयोग के सदस्य अभिजीत चोकसे, मयंक साहू ने कार्यशाला को संबोधित किया।
आयोजित कार्यक्रम में छात्रों की रुचि अनुसार उनके विषयों और कैरियर संबंधी जानकारी दी गई। इंजीनियरिंग के लिए दक्ष पुष्पद मेडिकल के लिए श्री अनिल पुष्पद, शिक्षा क्षेत्र के लिए रजनी शर्मा, रक्षा क्षेत्र के लिए पूर्णिमा सोनी, कॉमर्स के लिए और बैंकिंग लोन के लिए पंचाक्ष द्वारा छात्रों को विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजित कार्यशाला का लाइव प्रसारण किया गया। मॉडल स्कूल में जीरापुर क्षेत्र के कक्षा 12वीं के लगभग 300 छात्रों ने केरियर काउंसलिंग में सीधे चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन अनिल पुष्पद एवं मयंक साहू ने संयुक्त रूप से किया। अंत में आभार संस्था प्राचार्य गिरराज गुप्ता द्वारा किया गया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या 3 अप्रैल 26*हॉस्पिटल की लापरवाही से हुई जच्चा बच्चा की मौत !
चंडीगढ़ *3 अप्रैल 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें..!*
सहारनपुर 3 अप्रैल 26*तीतरों में किसानों के नलकूपों से केबल-स्टार्टर चोरी, गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद…*