राजगढ़05मार्च*मुखिया ने मनाया अलग अंदाज में अपना जन्म दिवस करा पौधरोपण।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार* प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज (5 मार्च) को जन्मदिन है। अपने 63 वें बर्थ-डे की शुरुआत शिवराज ने सीएम हाउस में पौधरोपण कर की। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह और बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। राजगढ़ से भोपाल पहुँचा महिला मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल की भाजपा महिला मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा सोंधिया ने भोंपाल के वीआईपी गेस्ट हॉउस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान को 63 वे जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की और समर्थकों के साथ स्वागत किया ।
भाजपा नेत्री पूजा सोंधिया ने कहा कि श्री चौहान ने विकासोन्मुख नेतृत्व, प्रशासनिक योग्यता और विनम्रता के जरिए अनगिनत जनमानस के बीच एक खास स्थान बनाया है। वे उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करते हैं।
इस मोके पर भोपाल जिला मंत्री मुस्कान सहित महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष व सदस्यों ने भी बधाई दी।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 16 अक्टूबर 26 विजय वर्मा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26 राजपाल सैनी की सपा में वापसी, भाजपा छोड़ फिर बदली राजनीतिक राह,,
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*