राजगढ़03अक्टूबर*कुल 160 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब एवं एक अपाची मोटरसाइकिल कुल मशरूका 1,42,000 रुपये का जप्त*।
*ब्यावरा शहर पुलिस टीम ने लगातार अलग अलग दो स्थानो से मुखविर सूचना पर कुल 160 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब एवं एक अपाची मोटरसाइकिल कुल मशरूका 1,42,000 रुपये का जप्त*।
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 02.10.2022 को पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास अजनार नदी किनारे ब्यावरा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेचने के लिए खड़े आरोपी अनुराग कंजर उम्र 28 साल निवासी ग्राम दूधी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हाथ भट्टी की 80 लीटर कच्ची शराब कीमती 16,000 रुपए की जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना ब्यावरा शहर में अपराध क्रमांक 555/22 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार पुनः मुखविर सूचना पर इंदौर नाका ब्यावरा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेचने के लिए आ रहे आरोपी मिथुन कंजर उम्र 28 साल निवासी ग्राम दूधी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हाथ भट्टी की 80 लीटर कच्ची शराब कीमती 16,000 रुपए एवं एक अपाची मोटर साइकिल बिना नम्बर की कीमती 1,10,000 रुपए की जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना ब्यावरा शहर में अपराध क्रमांक 556/22 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उपरोक्त महत्वपूर्ण कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उनि. मोहर सिंह मंडेलिया, प्रआर. 649 नरेंद्र सिंह परमार, प्रआर. 341 उमेश शर्मा, प्रआर. 71 प्रदीप सोलंकी, आर. 814 गजराज सिंह, आर. 454 रामदीन धाकड़, आर. 1016 राजेश कोली, आर. 890 चंद्रेश कुशवाह का अहम योगदान रहा।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*