March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

राजगर 18 जनवरी* लगातार पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब सप्लाई करने वाले 11 आरोपी पकड़ाए

राजगर 18 जनवरी* लगातार पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब सप्लाई करने वाले 11 आरोपी पकड़ाए

लगातार पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब सप्लाई करने वाले 11 आरोपी पकड़ाए
ठाकुर हरपाल सिंह परमार जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी व कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली मदिरा जप्त कर कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही उक्त आरोपियों के विरुद्ध 11 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 17/01/ 2022 को मुखबिर की सूचना पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र जिसमे थाना ब्यावरा शहर से राजपालसिंह कंजर निवासी कटारियाखेड़ी, थाना मलावर से मांगीलाल सोंधिया निवासी भंवास, थाना पचोर से राहुल भिलाला निवासी उदनखेड़ी, थाना जीरापुर से अमरसिंह मीणा निवासी दुपाड़िया, थाना माचलपुर से नेमाबाई कंजर निवासी कालीकाबे, थाना कुरावर से गायत्रीबाई मनोरिया निवासी सुभाषनगर थाना कालापीपल, थाना नरसिंहगढ़ से 2 प्रकरण रविताबाई कंजर निवासी कंजर डेरा छोटा बैरसिया एवं सुशीलाबाई नट निवासी गांधीग्राम कॉलोनी, थाना राजगढ़ से 3 प्रकरण गणपत तंवर निवासी लक्ष्मणपुरा, बंकट तंवर निवासी मोहनपुरा कॉलोनी बांसखेड़ी एवं मांगीलाल तंवर निवासी दलेलपुरा। उपरोक्त सभी आरोपी के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिए गए।