जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध जिले की
कारवाही जिले में 03 प्रकरण में 06 आरोपी पर की गई कार्यवाही, मौके से नगदी किया जप्त।
ठाकुर हरपाल सिंह परमार सामाजिक अपराध जुआ/सट्टा कारोबारियों पर दिनाँक 17/01/22 को दबिश देकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर ताश-पत्ते/सट्टा उपकरण व नगदी जप्त कर 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 06 आरोपियों को हिरासत में लिए गए।
इसी तारतम्य में ताश पत्तो से हारजीत का दांव लगाते जुआ खेलते खिलाते जुआरियों को हिरासत में लेकर जुआरियों पर कार्यवाही की गई जो इस प्रकार है।
थाना सुठालिया से जुआरी राजू अनुसूचितजाति, बद्री अनुसूचितजाति, एवं ओमप्रकाश अनुसूचित जाति सर्व निवासी गिन्दोर हाट।
इसी तारतम्य में पेन डायरी से हार जीत के अंक लिखते हुए दाव लगाते सट्टा खिलाते पाए जाने पर सट्टा कारोबारियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई जो इस प्रकार है थाना ब्यावरा शहर से सट्टा कारोबारी अकील उर्दू अक्कू खान निवासी काछी मोहल्ला, थाना खिलचीपुर से सट्टा कारोबारी दुलीचंद तंवर निवासी मोखमपुरा एवं ओमप्रकाश निवासी खिलचीपुर।
उपरोक्त जुआ/सट्टा के आरोपियों को नरसिंहगढ़ पुलिस टीम ने दबिश देकर मोके पर कार्यवाही कर नगदी सहित जुआ/सट्टा एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*साढे तीन करोड़ की सड़क कागजों में ‘कम्प्लीट’, ज़मीन पर सिर्फ गड्ढे; रचना सिंह ने खोला मोर्चा
सुल्तानपुर 30 मार्च 26*मनमानी पर सख्ती: डीआईओएस का आदेश, स्कूल अब नहीं कर सकेंगे महंगी किताबों व ड्रेस के लिए बाध्य
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें……………….*