May 3, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

राजगर 01 फ़रवरी*14 मृतकों के वैध वारिसों को 50-50 हजार रूपये

कोविड-19 के संक्रमण से मृत्यु होने पर
14 मृतकों के वैध वारिसों को 50-50 हजार रूपये
अनुग्रह राशि स्वीकृत।
ठाकुर हरपाल सिंह परमार

कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा जिले में कोविड-19 के संक्रमण से हुई मृत्यु के प्रकरणों में आपदा प्रबंधन समिति के निर्णय अनुसार कोरोना संक्रमण में मृत 14 व्यक्तियों के वैध वारिसों को 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राषि स्वीकृत की गई है।
इस आषय के जारी आदेशानुसार 50-50 हजार रूपये अनुग्रह राशि स्वीकृत किए जाने वाले व्यक्तियों में ब्यावरा के मृत कलाबाई के वैध वारिस पुत्रि रितू वर्मा, ब्यावरा के मृत नारायण दास के वैध वारिस पत्नि श्यामा अग्रवाल, ब्यावरा के मृत ओमप्रकाष गोड के वैध वारिस पत्नि कौषल्याबाई, ब्यावरा के मृत लक्ष्मीनारायण के वैध वारिस पत्नि वृन्दा देवी, ब्यावरा के मृत गणेश वर्मा के वैध वारिस पत्नि दीपाबाई वर्मा, ब्यावरा के मृत संध्या परमार के वैध वारिस पति शमशेर सिंह, ब्यावरा के मृत रोडजी पुष्पद के वैध वारिस पत्नि लीला बाई, ब्यावरा के मृत नूरजहां अंसारी के वैध वारिस पति मो. हनीफ, ब्यावरा के मृत राधेष्याम दांगी के वैध वारिस पत्नि रेखा दांगी, ब्यावरा के मृत प्रेमसिंह नागर के वैध वारिस पत्नि सोरमबाई, ब्यावरा के मृत मुन्नालाल के वैध वारिस पत्नि जानकीबाई, ब्यावरा के मृत रघुवीर सिंह के वैध वारिस पत्नि आन्दकुवर, ब्यावरा के मृत बंशीलाल के वैध वारिस पत्नि सीमाबाई एवं ब्यावरा के मृत नन्दकिशोर भदौरिया के वैध वारिस पत्नि धापूबाई के नाम शामिल है।
इस आशय की जानकारी में आहरण एवं संवितरण अधिकारी आर.एल. गोलिया ने बताया कि राशि का आहरण मांग संख्या राजस्व पुस्तक 6-4 के अंतर्गत राशि का आहरण किया जाएगा। संबंधित वारिसान को आधार कार्ड से लिंक खाते में ही भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Taza Khabar