राँची झारखण्ड04जनवरी2023*आईएएस पूजा सिंघल जेल से रिहा।
राँची। ईडी की टीम ने मनरेगा घोटाले मामले में आइएएस पूजा सिंघल को 11 मई को गिरफ्तार किया था। करीब 8 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने आइएएस पूजा सिंघल को अंतरिम जमानत दे दी है। अंतरिम जमानत मिलने के बाद बुधवार को पूजा सिंघल जेल से बाहर निकली हैं। पूजा सिंघल को लेने के लिए पति अभिषेक झा होटवार जेल पहुंचे थे, उनके साथ वह कार में बैठ कर जेल से बाहर निकल गयी। आपको बता दें कि कोर्ट का आदेश जेल पहुंचा और सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूजा सिंघल को जेल से रिहा कर दिया गया। लेकिन उन्हें झारखंड में रहने की इजाजत नहीं है। वह दिल्ली, गुड़गांव या मुंबई में ही रह सकती हैं।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*