मेरठ25जनवरी2023*नन्हे बच्चों के साथ एक प्रयास ने मनाया गणतंत्र दिवस
मेरठ। एक प्रयास ने जरुरतमंद परिवारों के साथ गणतंत्र दिवस और संस्था का स्थापना दिवस मनाया। बच्चों के देश भक्ति गीतों और नाट्स प्रस्तुतियों पर लोग झूम उठे। जरूरतमंद बच्चों का हौसला बढ़ाने सैकड़ों लोग पहुंचे। संस्था की अध्यक्ष ममता सिंघल के नेतृत्व में ये कार्यक्रम मंगलपांडे नगर के कम्युनिटी हाल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संयोजन महानगर अध्यक्ष रीतू शर्मा ने किया, सहयोगी संगीता गुप्ता रहीं। ध्व्जारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। दीप प्रज्जवन ममता सिंघल और रीतू शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बात बच्चों और संस्था कार्यकारिणी ने ममता सिंघल का स्वागत करते हुए उनको तिरंगा पटका पहनाकर सम्मानित किया। बच्चों की मार्मिक प्रस्तुति देश मेरा रंगीला ., जरा आंखों में भर लो पानी … पर लोगों ने जयहिंद के नारे लगाए। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। धार्मिक गीतों पर किए गए अनिता चौधरी के डांस पर सभी ने तालियां बजायी। ममता सिंघल ने अपने संबोधन में संस्था की अब तक की यात्रा का जिक्र करते हुए संस्था की महानगर अध्यक्ष रीतू शर्मा और जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता के सहयोग की तारीफ की। उन्होंने कहा जनवरी 2021 में जरुरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से एक प्रयास का गठन किया गया था। हम चलते गए और कारवां जुड़ता गया। अब एक प्रयास की पहचान बन चुकी है और हम अपने निस्वार्थ उद्देश्य में आग बढ़ रहे हैं। निस्वार्थ सेवा करने वालों के लिए एक प्रयास खुला मंच है, जो भी महिला चाहे निसंकोच इससे जुड् सकती है। जल्द ही जरूरतमंद लोगों के लिए संस्था अपना हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। संस्था ने सभी बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नीरज यादव, दिव्या शर्मा, शुभि मित्तल, रश्मि वर्मा,रानी मेहता आदि का भी सहयोग रहा।
More Stories
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*
New Delhi 16 October 2026**TODAYS TOP NEWS* from UPAAJTAK news channel