बागपत25जनवरी2023*जनपद स्तरीय कला प्रदर्शनी का समापन धूमधाम से हुआ
बड़ौत, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़ौत जनपद बागपत मैं एससीईआरटी के निर्देशन में जनपद बागपत डायट प्रांगण में प्राचार्य श्रीमती अनुराधा शर्मा जी की दिशा निर्देशन में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों इव बच्चों की कला की दो दिवस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें जनपद बागपत के सभी विकास खंडों से आए हुए 39 शिक्षक एवं 63 बच्चों की कला क्राफ्ट को प्रदर्शित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत आज के विशिष्ट अतिथि चेयरमैन अमित राणा नगर पालिका परिषद जी इव श्री यतेंद्र सिंह Aao जनपद बागपत जी द्वारा फीता काटकर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर की गई कार्यक्रम में चेयरमैन अमित राणा द्वारा शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा निर्मितऑयल पेंटिंग , क्राफ्ट ,पोस्टर कला ,वर्ली पेंटिंग, वॉल हैंगिंग आदि कलाकृतियों का अवलोकन किया गया सभी शिक्षकों इव बच्चों का विभिन्न कलाकृतियों के सुंदर प्रदर्शन हेतु विशिष्ट अतिथि इव अतिथियों ने सभी का उत्साह वर्धन किया पेंटिंग में लोक कला पर आधारित मनीषा मालिक की कलाकृति ने सबका ध्यान आकर्षित किया जिसकी थीम लोककला थी कई बच्चों ने मूर्ति कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिस मैं खुशी द्वारा निर्मित गणेश जी विशेष ध्यान आकर्षण का केंद्र रही बच्चों के द्वारा मिट्टी के खिलौने, मिट्टी की मूर्तियां, वेस्ट मटेरियल आइटम ,ऑयल पेंटिंग, क्रेयॉन पेंटिंग ,कार्डबोर्ड ज्वेलरी आदि का शिक्षकों इव बच्चों द्वारा प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवक्ता डायट अशोक कुमार भाटी, श्रीमती गीता राठी ,अंजलि ,रीता रानी, नलिनी सिंह, परोमा बनर्जी, अरुण कुमार एवं डीएलएड प्रशिक्षुओ का विशेष सहयोग रहा
More Stories
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*
New Delhi 16 October 2026**TODAYS TOP NEWS* from UPAAJTAK news channel