मुम्बई27अप्रैल24*भाजपा ने मशहूर वकील उज्ज्वल निकम को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उम्मीदवार बनाया है।
निकम 26/11 मुंबई हमले के पाकिस्तान के आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिला चुके हैं। निकम 1992 के मुंबई ब्लास्ट मामले में भी सरकारी वकील थे।
भाजपा ने 2019 में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से भाजपा नेता दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी पूनम को टिकट दिया था। पूनम अभी सांसद हैं।
निकम जब कसाब का केस लड़ रहे थे, तब सरकार ने Z सिक्योरिटी दी
निकम 1993 में हुए मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट का केस लड़ चुके हैं।
वे गुलशन कुमार मर्डर केस, प्रमोद महाजन मर्डर केस, गेटवे ऑफ इंडिया ब्लास्ट, 26/11 मुंबई हमला जैसे महत्वपूर्ण केसों में पैरवी कर चुके हैं।
UN कॉन्फ्रेंस में निकम आतंकवाद मुद्दे पर भारत की ओर से शामिल हो चुके हैं।
कसाब के मामले में सुनवाई के दौरान निकम को सरकार की तरफ से ‘Z’ कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली थी।

More Stories
मथुरा 26 अगस्त 26*थाना छाता पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
पूर्णिया में अजीमुश्शान जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदत के सैलाब में डूबा शहर*
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*