मुजफ्फरनगर21अक्टूबर24*पश्चिम बंगाल के दो कारीगर मुजफ्फरनगर से लाखों का सोना लेकर फरार*
फ़हीम अख्तर की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर से एक खास खबर आ रही। बताया जा रहा कि यहां गहनों का काम करने वाले पश्चिम बंगाल हुबली के दो कारीगर लगभग 56 लाख का सोना लेकर फरार हो गये है।पुलिस की दो टीम गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। जो मेरठ व दिल्ली रवाना हुई है।पश्चिम बंगाल के जिला हुगली के थाना जंगीपाड़ा के गांव कंहाईपुर निवासी सराफत व उसका भाई सादिक उर्फ मेहर अली 17 साल से मिमलाना रोड तांगा स्टैंड के पास किराए पर कमरा लेकर रहते थे। दोनों सोने के जेवर बनाने के कारीगर थे। एसपी सिटी सत्य नारायण ने बताया कि जाकिर व दोनों कारीगर भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जाकिर सहित कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। उनकी काल डिटेल खंगाली जा रही है। वह अभी घर नहीं पहुंचे है।

More Stories
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*
बांदा 31 जुलाई 26 बांदा लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है*
कानपुर नगर31जुलाई26*सीडीओ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।