मुजफ्फरनगर 21 सितंबर 26*नवीन मंडी में नए गुड़ की पहली दस्तक, ₹2100 प्रति मन खुला भाव
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर *गुड़ का नया सीजन शुरू होते ही मंडी में बढ़ा कारोबार का उत्साह, किसान-व्यापारी और मजदूरों में खुशी । नवीन मंडी स्थल में नए गुड़ की आवक का विधिवत शुभारंभ हो गया। नए गुड़ की पहली दस्तक बिक्री रजत सिंघल द्वारा की गई, जिसका शुभारंभ सोनू सिंघल ने कराया। नए गुड़ का शुरुआती खुला भाव ₹2100 प्रति मन रहा। नए गुड़ की पहली आवक के साथ ही मंडी परिसर में व्यापारिक गतिविधियों में उत्साह नजर आया।
नए गुड़ की आवक शुरू होने की खबर से किसानों, व्यापारियों और मजदूरों में खुशी की लहर देखने को मिली। इस अवसर पर नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अंचित मित्तल, उपाध्यक्ष मनीष चौधरी, उपाध्यक्ष भारत सिंघल, कुलवंत सिंह काकण और कमरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान एवं मजदूर मौजूद रहे। आवक बढ़ने की उम्मीद, कारोबार में आएगी तेजी । नए गुड़ की आवक शुरू होने के साथ ही मंडी में नए सीजन को लेकर उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
More Stories
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर2026* मुजफ्फरनगर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में छात्र-छात्राओं का हंगामा
मथुरा 21 सितंबर 26*नौहझील में ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की मौत का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा