मुगलसराय16अगस्त*आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा
आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में शहर के जी.टी.रोड स्थित शास्त्री पार्क में पूर्व प्रधान मंत्री स्व• लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली गई। भारी संख्या में कांग्रेसजन शहर के विभिन्न वार्डो का भ्रमण करते हुए कालीमहाल चौराहा स्थित पुर्व प्रधान मंत्री स्व• राजीव गाधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि आज हमारी आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके है, हम 76 वे वर्ष में प्रवेश कर रहे है। जिन महापुरुषों के त्याग, संघर्ष व बलिदान से हमें यह गौरवशाली दिन देखने को मिला है, उनके श्रीचरणो में हम सभी शत् शत् नमन करते हैं। हमें यह भी याद रखना है कि आज़ादी के संघर्ष में किसने अपना त्याग, बलिदान व योगदान दिया है। देश की एकता-अखंडता के प्रति जागरूक रहकर हम देश-प्रदेश की ख़ुशहाली, उन्नति, प्रगति, समृद्धता में सहभागिता का संकल्प ले।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ही विकल्प है। केंद्र सरकार देश और जनता से मुंह मोड़ सकती है, लेकिन कांग्रेस नहीं।
यह गांधीवादी सत्याग्रह और संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा की तानाशाही और अत्याचारों से हम डरेंगे नहीं। जनता से जुड़े मुद्दों पर हम आवाज बुलंद करते रहेंगे। केंद्र सरकार ने अपनी कुनितियां थोपकर देश के प्रत्येक वर्ग को प्रताड़ित किया है। आज देश में बेलगाम हुई महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है खासकर गरीब व मध्यम वर्ग का निवाला छीनकर केंद्र सरकार ने अपनी क्रूरता और निरंकुशता का परिचय दिया है।
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा यह दिन देश की आजादी के लिए चली लंबी लड़ाई में ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रहनुमाई में अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए भारत आगे बढ़ा है। इसीलिए विश्व में भारत का मान-सम्मान अलग पहचान रखता है। देश के मजबूत लोकतंत्र की पहचान को कायम रखने की हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। भारतीय संविधान की मूल भावनाओं में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतंत्र में समाजवाद, सर्वधर्म सद्भाव की जो बात रखी, उसी ने 75 वर्षों में हमें एकजुट और अखंड बनाए रखा है और हमारा राष्ट्रीय ध्वज मजबूती से लहरा रहा है।
आजादी से पूर्व स्वतंत्रता दिलाने और आजादी के बाद भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए बलिदानों को हम कभी भूल नहीं सकते। इन्हीं की वजह से भारत हमेशा एकजुट रहा, जबकि कई देशों के टुकड़े हो गए।
इस मौके पर मुख्य रूप से देवेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, नारायन मुर्ति ओझा,मधु राय,विजय त्रिपाठी,रजनीकांत पांडेय, भवानी शरण सिंह,अरूण दिर्वेदी, प्रदीप मिश्रा,बृजेश गुप्ता, दयाराम पटेल, माघवेंद्र मूर्ति ओझा,रमेश बिन्द, डा•सुल्तान खान,शाहिद तौसिफ,डा•जी•के पांडेय,संगीता सिंह, उषा यादव,राधेश्याम यदुवंशी,तारिक अब्बास,राकेश तिवारी,कन्हैया केशरी,मृत्युंजय शर्मा,फैयाज अंसारी,अकील अहमद,प्रदीप पांडेय शाजू विश्वकर्मा रावत,कुलदीप वर्मा,सत्येन्द्र उपाध्याय,राज किशोर सिंह,प्रमोद मौर्या, भगवान दास,मोहन गुप्ता,संजय पांडेय, राजेश पासवान,सुनील कुमार,अजित कुमार गिरी,मो•सलमान, मो•आलम, मुजाहिद अख्तर, परमानन्द पटेल, राजकुमार गोंड,मु•मुकीम, गंगा राम,तौफिक खान, मुनीर खान, खेवई पटेल,इमरान, नैयर आजम, सरदार सतपाल सिंह, विजय कुमार गुप्ता, दशरथ चौहान, राकेश सिंह, नेहाल अख्तर बाबू, नवीन पांडे, भीम सिंह, हम्मीर शाह जायसवाल, संजय मिश्रा,अभिषेक मिश्रा, मु गुफरान, एखलाक अहमद, मु नईम, संजय जायसवाल, धर्मवीर आदि लोग थे।

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*