मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:28 दिसम्बर 24 *थाना समाधान दिवस पर समझौता के आधार पर त्वरित निस्तारण*
मीरजापुर | शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया | उसी क्रम में थाना कोतवाली कटरा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ला और उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने एक-एक फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं कुछ का त्वरित निस्तारण भी किया शेष मामलों के लिए टीम गठित कर उन्होंने संबंधित को मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए न्याय पूर्ण समाधान करने के भी निर्देश दिए | उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र ने फरियादियों की समस्याएं सुनी | जिसमें उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र ने दो शिकायतों का समझौता के आधार पर त्वरित निस्तारण कर दिया | उप जिलाधिकारी सदर गुलाबचंद के द्वारा इस प्रकार के निर्णय से दोनों पक्षों में सहमति भी बन गई और दोनों पक्ष खुशी-खुशी अपने घर को वापस गए | उक्त अवसर पर थाना कोतवाली कटरा के थाना अध्यक्ष, संबंधित लेखपाल उपस्थित रहे |
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*