April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर26जनवरी24*जीबीएमएस में 75वे गणतंत्रता दिवस का आयोजन*

मिर्जापुर26जनवरी24*जीबीएमएस में 75वे गणतंत्रता दिवस का आयोजन*

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक

मिर्जापुर26जनवरी24*जीबीएमएस में 75वे गणतंत्रता दिवस का आयोजन*

आज दिनांक 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मेनेजमेंट साइंसेज मिर्जापुर द्वारा 75वें गणतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान की डायरेक्टर प्रो डॉ ज़ीशान अमीर के द्वारा ध्वजारोहण से किया गया। तत्पश्चात उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया और कहा कि आइए हम अपनी राष्ट्रीयता के सार और उन मूल्यों पर विचार करें जो हमें एक साथ बांधते हैं तथा 75वें गणतंत्र दिवस पर हम अपने संविधान के जन्म का जश्न मनाते हैं जो एक विविध और जीवंत राष्ट्र के सपनों और आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने वाला एक पवित्र दस्तावेज है। आगे उन्होंने कहा कि जैसे ही हम अपने तिरंगे को ऊंचा फहराते हैं, यह न केवल हमारी संप्रभुता का प्रतीक है, बल्कि न्याय, समानता और भाईचारे के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न देशभक्ति गीत और कविताओं का प्रर्दशन किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।कार्यक्रम की एंकरिंग और धन्यवाद प्रस्ताव प्रवक्ता प्रिंस कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन और संयोजन प्रवक्ता अपूर्व पांडेय और प्रिंस कुमार के द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर संस्थान के समस्त अध्यापक, छात्र छात्राएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Taza Khabar