कौशाम्बी26जनवरी24*संयुक्त जिला चिकित्सालय में 75वा गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया*।
*कल्याणपुर कौशांबी* 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार शुक्ला के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इसके बाद हाल में अस्पताल डॉक्टर्स एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।अपने उदबोधन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों की वजह से आज जिला अस्पताल जिला,मंडल ही नही पूरे प्रदेश में अपने नाम की पहचान बना रहा है,जो कुछ भी हो रहा है वह सिर्फ आप सभी के सहयोग और निःस्वार्थ भाव से अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों की देखभाल और चिकित्सीय व्यवस्था की वजह से है।अस्पताल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए।
अंत में सीएमएस ने कहा की अस्पताल में जो मरीज आए उनकी देख भाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है।जब भी वह स्वस्थ हो कर बाहर जाए तो अस्पताल और आप सभी को अपने मुख से आशीर्वाद दे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 जुलाई 26 *SSP पूर्णिया की जनसुनवाई से जिले में खुशी की लहर, अब सीधे होगी शिकायतों की सुनवाई*
पंजाब22जुलाई26*अबोहर में भाजपा के मेयर बनने पर बार एसो. के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ व आर.एस. फोर ने बांटे लड्डू
कौशाम्बी22जुलाई26*सेंट जोसफ कान्वेंट का खंड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*