[21/01, 19:59] +91 94158 76351: वृद्धावस्था पेंशन योजना आधार प्रमाणीकरण में प्रदेश में जनपद को मिला पंचम स्थान राज्यमंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र
मीरजापुर, 21 जनवरी वृद्धावस्था पेंशन योजना आधार प्रमाणीकरण में प्रदेश में जनपद मिर्जापुर पंचम स्थान प्राप्त करने पर माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण असीम अरुण एवं प्रमुख सचिव समाज कल्याण डा हरि ओम आईएएस द्वारा जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण अधिकारी की प्रशंसा की गई। जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपद स्तरीय टीम को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
[21/01, 19:59] +91 94158 76351: पति-पत्नी के आपशी विवाद मे ट्रेन से कटकर उक्त दोनो की मौत से क्षेत्र मे हड़कंप व परिजनो मे कोहराम मचा
मीरजापुर जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को ट्रेन से कटकर पति-पत्नी की मौत हो गई जिससे क्षेत्र मे हड़कंप व परिजनो मे कोहराम मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह लगभग साढ़े छः बजे थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बघेरा कला निवासी लगभग चौबीस वर्षीय दीपक बिंद पुत्र स्व0 विंध्यवासिनी की पत्नी से वाद-विवाद हो गया जिसपर तत्पश्चात् आक्रोश में आकर ग्राम तुलापुर में रेलवे लाइन पर पहुंच गया और इस दौरान उसकी पत्नी लगभग बाईस वर्षीया हीरावती भी पति के पीछे- पीछे रेलवे ट्रैक पर पहुंची ही थी कि उसका पति ट्रेन की चपेट मे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही अपने पति को बचाने चक्कर मे वह भी ट्रेन के चपेट मे आगई व गंभीर रूप से घायल हो गई जिसपर स्थानीय लोगो मे हड़कंप व परिजनो मे कोहराम मच गया और इसकी जानकारी इलाकाई पुलिस को भी हुई उक्त सुचना पर पुलिस द्वारा युवक के शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम विधिक कारवाई व गंभीर रूप से घायल मृतक की पत्नी को जिला अस्पताल इलाज भेजवाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई थाना जिगना पुलिस द्वारा मृत पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की गई
आधा दर्जन वारंटी गिरफ्तार
मीरजापुर पुलिस अधीक्षक ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दो विभिन्न थाना क्षेत्रो से आधा दर्जन वारंटी गिरफ्तार जिसमे थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा दो नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । रविवार को उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव थाना विन्ध्याचल मय पुलिस द्वारा दो वारण्टी.रंगलाल यादव पुत्र दीनानाथ यादव व.रिंकु कुमार यादव पुत्र दीनानाथ यादव निवासी थानी पट्टी सुपंथा थाना विन्ध्याचल को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया अभियान के क्रम में थाना राजगढ पुलिस द्वारा चार नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया जिसमे उपनिरीक्षक प्रभुनाथ शर्मा थाना राजगढ मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी पप्पु कोल पुत्र रामबली कोल निवासी ग्राम खटखरिया थाना राजगढ को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में उप निरीक्षक भरत राय व उपनिरीक्षक निरीक्षक शिवानन्द राय मय पुलिस टीम द्वारा तीन वारण्टी जिसमे सुभाष मौर्या पुत्र शिवसूरत मौर्या निवासी ग्राम धुरकर थाना राजगढ.बबलू उर्फ अजीत कोल पुत्र छोटक उर्फ राजेन्द्र व सोनू उर्फ सुनील कोल पुत्र भुल्लन निवासी ग्राम सेमरी थाना राजगढ को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
दो दर्जन से अधिक का चालान
मीरजापुर पुलिस द्वारा जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में रविवार को विभिन्न थाना कोतवाली क्षेत्रो से 26 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया,जिसमे कोतवाली शहर मे दो कोतवाली विन्ध्याचल मे एक कोतवाली देहात मे एक थाना कछवां मे पांच थाना लालगंज मे छः
थाना पडरी मे चार थाना चुनार मे चार थाना जमालपुर मे दो थाना जिगना मे एक व्यक्ति का चालान किया गया

More Stories
नई दिल्ली15 मार्च 26*झारखंड शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया*
सिरोही15मार्च 26*राजस्थान में युवक की गर्दन पर तलवार से वार, अस्पताल में हुई मौत, तीन गंभीर घायल*
जयपुर 15 मार्च 26*अवैध बजरी खनन व परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*