मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:20 जून 25 *अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही*
*बालू के अवैध खनन-परिवहन के मामले में 15 माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज*
गैपुरा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अजय कुमार सिंह तथा उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र तथा खान अधिकारी जितेंद्र सिंह के निर्देश पर जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गाँव में अवैध बालू खनन-परिवहन के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को 15 माफियाओंके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसे लेकर खनन-परिवहन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि कछुआ सेंचुरी में लगातार अवैध खनन-परिवहन कर रहे गोगांव गाँव निवासी संजय पांडेय पुत्र लालजी, हरिशंकर मांझी पुत्र बाबा राम, नाजिम पुत्र राम सजीवन, शनि पुत्र रमेश, करियऊ पुत्र फूलचंद, रामू पुत्र नंघा, जयप्रकाश पुत्र जोखू, सूरज पुत्र रामराज, बड़कू पुत्र लउधर, तौलन पुत्र नाथू, परमू पुत्र डंगर, राम सजीवन पुत्र मेवा, अभयराज पुत्र मल्लर, दीपक सरोज पुत्र हिंछलाल के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज करने के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एफआईआर दर्ज कराने में मेजा वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह का भी उल्लेखनीय योगदान है। पूर्व में भी एसडीम सदर गुलाब चन्द्र के द्वारा FIR की कार्यवाही कराई गई है, एसडीम सदर गुलाब चन्द्र ने थाना जिगना में 15 अभियुक्तों को नामजद किया गया है और 22 लोगों के विरुद्ध विभागीय मुकदमे भी दर्ज किया गया है। छापेमारी और कछुआ क्षेत्र की औचक निगरानी की कार्यवाही भी की जा रही है, एसडीम सदर गुलाब चन्द्र ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जायेगी।

More Stories
भागलपुर 25 अप्रैल26*खाकी के शिकंजे में ‘फर्जी पत्रकार’; रेस्टोरेंट में रेड डालकर 5 गिरफ्तार, 2 महिलाएं फरार*
लखनऊ25 अप्रैल26*दो दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता की संस्तुति
मीरजापुर25 अप्रैल26* उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,*