मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:15 दिसम्बर 24 *गए थे थाने पर न्याय मांगने, दरोगा ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा*
*कछवां थाने पर न्याय मांगने पहुंचे आम आदमी पार्टी के मझवां विधानसभा अध्यक्ष को दरोगा ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अपने घर पर आगजनी की शिकायत करने पहुंचे थे थाने।*
मीरजापुर के कछवां थाने के SI और हल्का प्रभारी का कारनामा , आगजनी की शिकायत करने आये पीड़ित ओमप्रकाश बिंद को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात घूसों से मारा और साथ में आई महिलाओं को भद्दी-भद्दी गालियां देते रहें। हुआं यूं था की बिती रात ओमप्रकाश बिंद के द्वार पर पशुओं का चारा और अन्य जलाने की लकड़ियां रखीं थीं ,जिसे रात के करीब 12 बजे जला दिया गया जिसके बाद लोगों की जब नींद टुटी तो लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और डायल 112 पर फोन किया।मौके पर पहुंचे डायल 112 के कर्मियों ने सुबह थाने पर आने को कहां।आज सुबह जब ओमप्रकाश बिंद और उनके परिवार की महिलाएं थाने पर पहुंचे और अपना शिकायत पत्र लिख ही रहें थें कि इतने में दरोगा हल्का प्रभारी गड़ौली दोनों साथ में पहुंचते हैं और ओमप्रकाश को धमाकाने लगे और कहने लगे कि, तुमने खुद आग लगाई है।इस पर ओमप्रकाश के विरोध करने पर आग बबूला हो गये और मां बहन की गाली देते हुऐ लात घुसे बरसाना शुरू कर दिए, ओमप्रकाश बचने के लिए भागे तो उन्हे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया जब उनके साथ आई महिलाएं बीच बचाव करने लगीं तो उन्हें भी बख्शा नहीं गया और भद्दी-भद्दी गालियां दी गई।यह सब कुछ सरेराह हो रहा था।खबर लिखे जाने तक अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*यूपी में 200+ दरोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल