मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर15जनवरी24*अन्वी फाउंडेशन के द्वारा कम्बल वितरण किया गया*
बढ़ती हुए कड़क ठंड में अन्वी फाउंडेशन द्वारा मीरजापुर नटवां स्थिति शेमफोर्ड स्कूल में सैकड़ों गरीब जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित का कार्यक्रम गया। ताकि इस ठंड से किसी गरीब का भला हो सके कोई गरीब ठंड से बच सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मधुरिमा तिवारी ने कहा कि अन्वी फाउंडेशन लगातार समाज मे गरीबों के कल्याण का कार्य करते आ रहा है और समाज के दबे-कुचले निराश्रित लोगो के लिए सतत प्रयासरत है जिसके लिए हम अन्वी फाउंडेशन के सचिव/प्रबंधक विवेक सिंह राजपूत जी के कार्यों की प्रशंसा करती हूं और आगे ऐसे कार्य करते रहे ऐसी शुभकामनाएं देती हूं।
विशिष्ट अतिथि शेमफोर्ड स्कूल के संस्थापक विवेक बरनवाल ने कहा कि अन्वी फाउंडेशन जिस तरह से लगातार काम करते आ रही है, और हर क्षेत्र में गरीबो का मशीहा की तरह ये संस्था काम कर रही है।मैं इस संस्थान के सभी सदस्यों की सराहना करता हूं कि वो जिस तरह से लगातार कार्य कर रही एक दिन ये संस्था बहुत आगे जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जाहन्वी तिवारी ने कहा कि मैं अन्वी फाउंडेशन को बहुत दिनों से जान रहा हूं और ये बहुत ही प्रसंसनीय कार्य कर रहा।इस संस्था की सबसे अच्छी बात है कि यह हर त्यौहार के साथ साथ शिक्षा,स्वास्थ्य और सभी उत्कृष्ट कार्य में सहभागिता करता है और ऐसे ही करता रहे ।मैं अन्वी फाउंडेशन के किसी भी क्षेत्र में मेरी जरूरत है सदैव उसके साथ खड़ा हूँ।

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!