मिर्जापुर12 फ़रवरी 26*थाना चिल्ह के ग्राम पंचायत मुजेहरा में आज डेढ़ महीने बाद तीसरी बार पहुंची जांच टीम
यूपीआजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
मिर्जापुर के थाना चिल्ह अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजेहरा में लाखों रुपए के हुए घोटाले की जांच करने आज डेढ़ महीने बाद तीसरी बार पहुंची जांच टीम को सुबह 10:00 बजे पहुंचना था लेकिन अपनी निर्धारित समय से 1 घंटे बाद जांच टीम पहुंची जहां पर काफी भीड़भाड़ थी आपस में गहमागहमी और मारपीट की स्थिति को देखते हुए टेढ़वा चौकी इंचार्ज रामकिशोर चील्ह थाने से उप निरीक्षक कुर्बान अली भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद थे उसके बाद जांच टीम ने जांच करना आरंभ किया जांच कमेटी में जिला लेखा परीक्षा अधिकारी बी एस राठौर जल निगम के सहायक अभियंता श्याम बचन और युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार शामिल थे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चंदन गुप्ता ग्राम प्रधान अनीता सिंह और आरोप लगाने वाले योगेश दुबे सोहन सिंह मोहन सिंह मौजूद थे जहां पर जांच कमेटी ने आरोप लगाए गए 38 बिंदुओं की फाइल के बारे में ग्राम विकास अधिकारी चंदन गुप्ता से बात किया जहां पर उन्होंने बताया कि जो भी काम हुए हैं उसकी 38 फाइल हमारे पास उपलब्ध है उन्होंने कहा कि जो काम हुए हैं उसकी जांच आप कर सकते हैं इसको लेकर जांच अधिकारी बी एस राठौर ने विपक्षियों से आग्रह किया कि सभी फाइलें उपलब्ध है किसी भी पांच बिंदु पर आप जांच कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जैसे ही जैसे ही विपक्षियों द्वारा नाली, खड़ंजा स्ट्रीट लाइट, सोखता गढ्ढा सहित विभिन्न कार्यों में व्यापक अनियमित की बात कही गई इस बीच प्रधान पक्ष के लोग आपस में वाद विवाद करना प्रारंभ कर दिए आपस में विवाद का दौर शुरू हुआ जहां पर चील्ह पुलिस ने थाना प्रभारी मनोज सिंह को मौके पर फोन कर बुलाया जहां पर भारी पुलिस बल के साथ मनोज सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे और दोनों पक्षों के बीच वाद विवाद का दौर जारी था और यह बात विवाद मारपीट में तब्दील हो गया जहां पर चील्ह थाना प्रभारी द्वारा विपक्षी योगेश दुबे को थाने पर लेकर आया गया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आज भी जांच कमेटी द्वारा जांच कार्य शुरू नहीं हो पाएगा उसके बाद काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी दोनों के बीच बाद विवाद को शांत करने का काम कर रही थी समाचार लिखे जाने तक जांच कार्य रुका हुआ था अब देखने का विषय है कब लाखों रुपए के हुए घोटाले की जांच मुजेहरा में होता है दोषी को सजा मिलती है यह बड़ा प्रश्न है इस अवसर पर दोनों पक्षियों के लोग उपस्थित थे और वाद विवाद का दौर चल रहा था पुलिस भी मौके पर भारी संख्या में मौजूद थी और लोगों को शांत करने का प्रयास कर रही थी।

More Stories
जोधपुर 12 फ़रवरी 26*राजस्थान इंटक ने केंद्र सरकार के 4 काले कानून के विरोध मे प्रदर्शन किया
बाँदा 12 फ़रवरी 26* तिंदवारी में रामलीला मैदान में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया
कानपुर देहात12फरवरी26*जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्यवाही*