मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मिर्जापुर: 4अगस्त 25 *जनता का आक्रोश, बाढ़ में शासन और प्रशासन की व्यवस्था ठीक नही है*
*श्रीपट्टी, हरसिंहपुर और मल्लेपुर में स्थिति गंभीर*
मिर्जापुर जिले में मां गंगा रौद्र रूप ले रही है और खतरनाक बिंदु को पार कर गंगा का जलस्तर 78.390 mts पर पहुंच चुका है, जो कि खतरे के निशान से 66 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।जनप्रतिनिधि और प्रशासन से जनता बहुत नाराज़ हैं और तो और आज बहुत आक्रोषित है। लगातार यहां के लोग पलायन कर रहे हैं। गंगा किनारे बसे दर्जनों से अधिक गांवों में पानी घुस रहा है। सदर और चुनार तहसील के सबसे ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं । कहने को तो प्रशासन ने 37 बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि केवल सक्रिय किया गया है किसी की मदद नहीं हो रही है। आज सुबह से ही रही बारिश हो रही है और इसी तरह बारिश होती रही तो जलस्तर बढ़ने की संभावना ज्यादा हो सकती है।गंगा के रौद्र रूप से तटीय इलाकों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,