May 31, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर 30 मार्च 24*सपा की बैठक में प्रत्याशी के आगमन की तैयारी पर चर्चा*

मिर्जापुर 30 मार्च 24*सपा की बैठक में प्रत्याशी के आगमन की तैयारी पर चर्चा*

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक

मिर्जापुर 30 मार्च 24*सपा की बैठक में प्रत्याशी के आगमन की तैयारी पर चर्चा*

*लोकसभा चुनाव 2024 में फतह के लिए सपा की रणनीति, एक-एक वोटरो को सहेजने पर जोर*

मीरजापुर। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को फतह करने के लिए पूरे जी-जान से जुट गयी है। पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर बैठक में नवमनोनीत प्रदेश सचिव सुरेन्द्र सिंह पटेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एक-एक वोटरों को सहेजना है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुट जाए। इसमें कोई कोर-कसर बाकी न छोड़े। एक-एक घर का दरवाजा खटखटाए और सरकार की नाकामियों के साथ ही सपा की उपलब्धियों को जनता को बताने से न चूके। आपका यह संघर्ष निश्चित रूप से मिशन-2024 के तहत कामयाबी का रास्ता बनायेगा।
सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने पार्टी के सभी विधानसभा अध्यक्षों से कहा है कि हर एक वोटर सहेजने के लिए बूथ स्तर तक काम करें और उसकी योजना बनाएं। इस बार कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर कार्य करना होगा। 2024 के चुनाव में किसी भी तरह चूकना नहीं है। उन्होने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि जब आप सभी वोटरों से मिले तो उनके दुख-दर्द को भी जाने और दूर करने का काम करें। मौजूदा सरकार में किसान परेशान हैं, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा, जनता त्रस्त है। उसके बीच हमें सरकार की नाकामियों और पार्टी की उपलब्धियों को बताना होगा। गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने से चूकना नहीं है। उन्होने कहा कि 2 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द का आगमन हो रहा है। कार्यकर्ता जगह-जगह स्वागत के लिए तैयारी में लग जाय।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, अशोक यादव, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, दामोदर मौर्या, जवाहर मौर्या, कीर्ति कोल, आदर्श यादव, राजेश भारती, सुरेन्द्र पटेल, रामगोपाल बिन्द, स्वामी शरण दूबे, संजय यादव, रामजी मौर्या, सतीश मिश्रा, अमिताभ पाण्डेय, विनोद सिंह, झल्लू यादव, राणा प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश यादव, सोकिम अहमद, मेवालाल प्रजापति, परवीन बानो, जमाल अहमद, सलीम बादशाह, सुनीता यादव, श्याम अचल यादव, कन्हैया यादव, सौरभ सिंह, राममिलन यादव, दिनेश यादव, सूर्यकान्त सिंह पटेल, भोलानाथ यादव, संग्राम बिन्द, दिलीप शर्मा, विजयशंकर प्रजापति, बब्बू चमार, विशाल यादव, कौशिक कन्नौजिया, राजकुमार यादव, मनोज चौहान, रवि यादव, राहुल यादव, नवाज अहमद, रंजीत फौजी, अशोक मिश्रा, गणेश सिंह, ओमप्रकाश सोनकर, रवि सोनकर, सुशील सिंह, जैनेन्द्र सिंह, नेहा खान, परवीन, अरशद अली, नागेन्द्र तिवारी, श्याममोहन यादव, फूलकुमारी कोल, विकास सोनकर, राकेश यादव, भरत बिन्द, शिवनारायण बिन्द, विजय मौर्या, आशीष प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.