मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मिर्जापुर: 29जून 25 *असंगठित कामगारों के नव गठित यूनियन की आम सभा का आयोजन*
मिर्जापुर*आज दिनांक 29 जून 2025 दिन रविवार सुबह 10 बजे से सायं 3 बजे तक स्थान चौरसिया लॉन स्टेशन रोड, मीरजापुर में असंगठित कामगारों के नव गठित यूनियन की आम सभा का आयोजन किया गया हैं, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नाजिम अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष टी०यू०सी०सी० तथा प्रमोद पटेल, राष्ट्रीय सचिव टी०यू०सी०सी०/ प्रान्तीय महासचिव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिसकी अध्यक्षता सभा अध्यक्ष समसुद्दीन मंसुरी एवं संचालन लल्लू राम कसेरा ने किया ।
मुख्य अतिथि प्रमोद पटेल ने कहा कि प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल पा रही है जिसके कारण उनका जीवन जीना कठिन हो रहा है, इसी क्रम में नाजिम अंसारी कहा कि प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का लाभ भ्रष्टाचार के कारण नहीं मिल पा रहा है। जनहित मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में रोजगार नहीं होने के कारण मजदूरों का पलायन दूसरे प्रदेशों में हो रहा है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि मीरजापुर में लेबर अड्डे का निर्माण नहीं होने के कारण श्रमिकों को रोजगार प्राप्त नहीं हो रहा है।
आम सभा को मुख्य रूप से लालचन्द गौंड़, राजेन्द्र प्रजापति, कौसर अली, भोलानाथ साहू, रामप्रताप यादव, सोहेब अंसारी, अशगर मंसुरी, रेशमा बानों, नितेश, राधा देवी अन्य मजदूर नेताओं ने सम्बोधित किया, सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 2 जुलाई 26*नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
जयपुर2जुलाई26*करण प्रोडक्शन हाउस’ एवम वायु रिकॉर्ड्स,का हुआ पोर्टफोलियो शूट ; टॉप मॉडल्स का हुआ शूट**
कौशाम्बी2जुलाई26*कृतिका केसरवानी मनौरी बाजार का नाम किया रोशन*