मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर: 25अक्टूबर 24 *भ्रमण/निरीक्षण 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर*
आज दिनाँक 25 अक्टूबर 2024 को सुजीत पाण्डेय(आईपीएस ), अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी,उत्तर प्रदेश,लखनऊ के द्वारा 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर का *भ्रमण और निरीक्षण* किया गया. सर्वप्रथम आपके वाहिनी आगमन पर सेनानायक विकास कुमार वैद्य (आईपीएस ) द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. आपके द्वारा वाहिनी परेड ग्राउंड के सैलूटिंग बेस का लोकार्पण किया गया तत्पश्चात वाहिनी क्वार्टर -गार्ड पर गार्द की सलामी ली गई व निरीक्षण किया गया. गार्द निरीक्षण के पश्चात निरीक्षण के क्रम में वाहिनी क्वार्टर -गार्ड, गार्द रूम, कोत, म्यूजियम हाल, वामा सारथी वाटिका,ड्यूटी दल मेस, बैरक, अराजपत्रित अतिथि गृह,परिवहन शाखा, धोबी शाप,आवासीय परिसर, मुख्यालय शाखा, प्रशासनिक भवन के समस्त शाखाओ आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, आदि का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए. एवं साफ -सफाई को देखकर काफी प्रशंसा व्यक्त की गई.
तत्पश्चात आपके द्वारा सैनिक सम्मेलन लिया गया एवं जवानों से व्यक्तिगत व सामूहिक समस्या पूछी गई . बताए गए समस्या का तत्काल निस्तारण किया गया। आपके द्वारा जवानों को संबोधित किया गया संबोधन के क्रम में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव ड्यूटी सकुशल संपन्न करने हेतु समस्त कर्मियों को हार्दिक बधाई दी गई, वाहिनी में कराए गए इतने कार्यों को लेकर काफी सराहना के साथ-साथ सेनानायक एवं समस्त जवानों को हार्दिक बधाई दी गई। आपके द्वारा बताया गया कि वाहिनी का चौतरफा विकास हुआ है!
संबोधन के क्रम में बताया गया कि पीएसी अनुशासन के लिए जानी जाती है जिसको हमें बनाकर रखना है. पीएसी का इतिहास गौरवशाली रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा लगातार पीएसी की तारीफ की जाती रही है. हमें जनता के उम्मीद पर खड़ा उतरना है. एवं उत्कृष्ट अनुशासन,उत्कृष्ट ड्यूटी करनी है.जवानों के लिए जितना वेलफेयर होगा उतना कार्य किया जाएगा. कंपनी अपने व्यवस्थापन स्तर पर साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखें.
अंत में सेनानायक द्वारा एडीजी के प्रति आभार प्रकट किया गया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.इस अवसर पर सेनानायक विकास कुमार वैद्य, उपसेनानायक नक्सल राजकुमार,सहायक सेनानायक दिनेश कुमार सिंह यादव,शिविरपाल कल्पनाथ राम, सूबेदार मेज़र मनोज कुमार सिंह एवं वाहिनी के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

More Stories
नई दिल्ली30 अप्रैल 2026-यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की देश की कुछ खास खबरें
धार 30अप्रैल26*मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादस..!*
NEW DELHI 30APRAIL 2026*TODAYS TOP NEWS*