मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर 17 मई 24*गंगा के तटवर्ती गावों में फलदार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, वन विभाग के अधिकारी बांध लिए हैं आंख पर पट्टी*
जिगना , मिर्जापुर। वन प्रभाग नगर अंतर्गत स्थित नदिनी नौगांव बीजर कला भैदपुर जोपा तिलई मौआर बबुरा आदि गावों में इमारती लकड़ी के सौदागर पर्यावरण के दुश्मन बन गए हैं। हरे भरे बाग बगीचों को धराशायी कर रहे हैं। आम महुआ शीशम सागौन जैसे फलदार व कीमती पेड़ों की धड़ल्ले से कटान करा रहे हैं। गंगा के तटवर्ती गावों से बाग बगीचों को मरुस्थल में तब्दील करने वाले लकड़ी माफियाओं को वन विभाग के अधिकारियों का संरक्षण मिल रहा है। मनबढ़ सौदागर अब तो इनकी करतूतें उजागर करने वालों को धमकी दे रहे हैं। नदिनी गाँव में आम के भारी भरकम पेड़ कटवाने वाले लकड़ी माफिया को वहाँ के प्रधान पति का संरक्षण मिला हुआ है। जब मीडियाकर्मियों ने आम के धराशायी पेड़ की वीडियो व फोटो लेना शुरू किया तो वह हमला करने लगा। सूचना पर शुक्रवार को पहुंचे विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा को प्रधान पति ने यह कहते हुए समझाने का प्रयास किया कि एक बार लकड़ी माफिया को और छूट दे दीजिए। उधर वन विभाग के अधिकारी अपना उल्लू सीधा करने के चक्कर में आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं। यही हाल रहा तो हरे भरे बाग बगीचों को देखने के लिए तरसना पड़ेगा। ऐसी परिस्थितियों में पर्यावरण संरक्षण की बात करना कहाँ तक औचित्यपूर्ण होगा कहा नहीं जा सकता।
More Stories
मथुरा 6 नवंबर 26* छाता रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चैकिंग की गई*
लखनऊ 6 नवम्बर 26*योगी सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट: 10 लाख से अधिक किसानों को होगा लाभ,
कौशाम्बी 6 नवम्बर 26*अधर्म पर धर्म की हुई विजय , अहिरावण वध एवं रावण वध के साथ समाप्त हुई रामलीला*