मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक।
मिर्जापुर: 10 जून 25 *मंडलीय चिकित्सालय में प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन*
मिर्जापुर*तीन लिफ्ट में दो लिफ्ट का हुआ पुनरुद्धार एक अमी नही हुआ चालू।
ट्रामासेटर व नेत्र चिकित्सालय किसी को नहीं किया गया हैण्डओवर।
मिर्जापुर। मंडलीय चिकित्सालय को जबसे मेडिकल कालेज में सम्बद्ध किया गया है तब से मरीजों की सुविधाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को मेडिकल के प्रधानाचार्य ने चिकित्सालय स्थित कलेक्शन सेंटर का एक्सटेंशन एमएमयू यूनिट का उदघाटन एवं बन्द पड़े तीन लिफ्ट में दो लिफ्ट को चालू करने का काम किया है। इसके साथ ही पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उनका प्रथम प्रयास यही है कि चिकित्सालय से किसी भी मरीज को रेफर न किया जाय उसका उपचार तुरन्त किया जाए।
इसके साथ ही विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद के आदेशो की भी अनदेखी किया गया है उनके प्रयास से एवं एमडी स्वास्थ्य विभाग के लेटर के अनुसार भैरों नेत्र चिकित्सालय के प्रथम तल को राष्ट्रीय बाल किशोर कार्यक्रम के तहत आवंटित किया जाना था लेकिन प्रधानाचार्य द्वारा यह नहीं किया गया इसके लिए शासन स्तर से इसके लिए पचास लाख रुपये भी आवाटित किया गया परन्तु प्रधानाचार्य द्वारा अपत्ति जताते हुए कार्य के अवराध कर दिया गया है। एक तरफ तरफ जहां तरह तरह के दावे किये जा रहे वही तैनात ठीकेदार द्वारा बताया गया है अभी तक ट्रामा सेंटर व भैरों नेत्र चिकित्सालय किसी को हैण्डओवर नही किया गया जिससे मरीजों को लगातार कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

More Stories
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन मंगलवार *आज का राशिफल*
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,