मिर्ज़ापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्ज़ापुर30मई24* बसपा प्रत्याशी मनीष त्रिपाठी ने अपने केंद्रीय कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया*
*मनीष त्रिपाठी के प्रवक्ता जगत शास्त्री ने कहा “प्रधानों को धमकी देते हुए मंत्री का वीडियो वायरल हो रहा है मंत्री दंपति लोगों को डरा धमका कर चुनाव जीतना चाहते हैं जो अब संभव नहीं है ।”*
*”मौके पर उपस्थित लोगों के सहयोग से वीडियो की जांच कराकर चुनाव आयोग इस पर कठोर कार्रवाई करें”*
3 साल मंत्री रहेंगे तो देख लेंगे या बुलडोजर की धमकी देकर चुनाव जीतने का प्रयास असफल रहेगा प्रधानों को डरने की आवश्यकता नहीं है हम उनके साथ हैं।
जो लोग गाली का उपयोग एक जाति के लिए कर सकते हैं वह किसी को भी गाली दे सकते हैं ऐसे लोगों को बिल्कुल न चुने ।
मंत्री दंपति को डर सता रहा है इस बार मिर्जापुर उनको जानकारी रहा है इसी डर से बड़े-बड़े नेता छोटे-छोटे नेता लगातार जिले में है ,लेकिन इस बार माहौल बदला हुआ नजर आ रहा है ।
*उन्होंने पत्रकारों के लिए भी कई वादे किए*
उन्होंने कहा कि पत्रकार बंधु सुबह दोपहर शाम आंधी तूफान धूप छांव सर्दी गर्मी बरसात हमेशा दुपहिया से चलते रहते हैं और निस्वार्थ सच दिखाते हैं ।
पत्रकारों को बैठने के लिए कोई जगह कलेक्ट्रेट एवं तहसील में नहीं है ऐसे में उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है अपने दुपहिया पर ही बैठकर खबरों को लिखना होता है ।
उनके लिए हर तहसील एवं कलेक्ट्रेट में पत्रकार भवन एवं पुस्तकालय बनाकर पत्रकारों संबंधित पुस्तक प्रदान करना हमारी प्राथमिकता रहेगी ।
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरह ही डिजिटल मीडिया को भी सूचना विभाग में जोड़कर उन्हें पास प्रदान करने की व्यवस्था करना चाहिए ।
जिले के लोग मुझे चुनाव लड़ा रहे हैं यह चुनाव जिला लड़ रहा है और आप अस्वस्थ रहे अफवाहों से बचे चुनाव आपका बेटा आपका भाई मनीष त्रिपाठी जीत रहा है ।
इस समय यानी चुनाव के मौसम में जिले में कई ब्राह्मण ठाकुर और अन्य जातियों के ठेकेदार घूम रहे हैं इससे पहले मलाई खा रहे थे अभी तक कहां थे यह सवाल उनसे करना चाहिए और जनता कर भी रही है, उन्हें जनता पसंद नहीं कर रही है ।
मंत्री महोदय आज हर तहसील जा रही है जो कभी नहीं जाती थी हर जगह आज पहुंच रही है, जनता उन्हे अस्वीकार कर रही है सुनने में तो यह भी आया है की तहसीलों में लगे हुए यात्री शेड के बारे में किसी ने उनसे पूछ भी लिया कि डेढ़ लाख में आवास बन रहा है और यात्री शेड में 10 लाख लग गए !
हमारे समाज के लोग अफवाहों से बचें ,आप चुनाव जीत रहे हैं आपको कोई रोक नहीं सकता, मनीष त्रिपाठी को आप चुनाव लड़ा रहे हैं आपकी जिम्मेदारी है कि मनीष त्रिपाठी चुनाव को जिस जज्बे से लड़ा रहे हैं, इस जज्बे से जीत भी हासिल कराएं ।

More Stories
पूर्णिया बिहार14जून26 *सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल बेमिसाल” – शाहनवाज हुसैन और मंत्री लेसी सिंह*
पूर्णिया बिहार14जून26* शक्तिनगर में महापौर विभा कुमारी का जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा*
पटना14जून26*वाम क्रांतिकारी एकजुटता ही दक्षिणपंथ का मुकम्मल जवाब: एन डी पी एफ